28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में हिंदू महिला के लिए लड़ता दिखा मुस्लिम किरदार, ‘Batwara 1947’ का ट्रेलर देख फैंस बोले- ‘दिल छू लिया’

Batwara 1947 Trailer: सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में इंसानियत और रिश्तों की भावुक कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जबकि फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
2 min read
Google source verification
Batwara 1947

फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ रिलीज (सोर्स; x-@KshitizCritic)

Batwara 1947 Trailer: सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें इंसानियत, रिश्तों और सांप्रदायिक का भाव मुख्यता से दिखाया गया है। ट्रेलर में सनी देओल का दमदार अंदाज और भावनात्मक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

ट्रेलर में छाए सनी देओल और शबाना आजमी

'बंटवारा 1947' फेमस ड्रामा 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर आधारित है। फिल्म की कहानी विभाजन के समय एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत से पाकिस्तान के लाहौर जाकर बसता है। वहां उन्हें रहने के लिए एक हवेली मिलती है, जिसमें पहले से एक हिंदू महिला रहती है। परिस्थितियां बदलने के बावजूद मुस्लिम परिवार उस महिला का साथ देता है और उसके सम्मान और सुरक्षा के लिए समाज के विरोध का सामना करता है।

करीब तीन मिनट के ट्रेलर में सनी देओल अपने दमदार डायलॉग्स और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से प्रभावित करते हैं। तो वहीं शबाना आजमी भी लीड रोल में नजर आती हैं। लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहीं प्रीति जिंटा की झलक ट्रेलर में सीमित है, जबकि करण देओल को भी कम स्क्रीन टाइम मिला है। दरअसल, ट्रेलर में एक्शन के साथ इमोशनल सीन्स का संतुलन देखने को मिलता है, जिससे ये साफ संकेत मिलता है कि फिल्म सिर्फ विभाजन की कहानी नहीं, बल्कि इंसानियत और रिश्तों का संदेश भी देने की कोशिश करती है।

करीब 30 साल बाद साथ आए संतोषी और सनी

'बंटवारा 1947' निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सफल जोड़ी की वापसी भी है। दोनों ने 90 के दशक में 'घायल', 'घातक' और 'दामिनी' जैसी यादगार फिल्में दी थीं। अब लंबे अंतराल के बाद दोनों फिर साथ आए हैं, इसलिए फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। हालांकि इसे सोलो रिलीज नहीं मिलेगी। इसी दिन इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी रिलीज होने जा रही है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

बता दें, ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि फिल्म इंसानियत का मजबूत संदेश देती नजर आ रही है। तो वहीं कुछ फैंस ने सनी देओल की वापसी को दमदार बताते हुए इसे बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता जाहिर की। कई लोगों का कहना है कि ट्रेलर ने उन्हें भावुक कर दिया और दिल को छू गया, फिल्म से उनकी उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग