27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1998 ब्लैकबक केस पर बनी ‘काला हिरण’ को मिला कोर्ट से बड़ा झटका, जानिए क्या है फिल्म और सलमान खान से जुड़ा विवाद

Salman Khan Kala Hiran Controversy: Salman Khan को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' के टीज़र और प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दिया। जानिए पूरा मामला और विवाद की वजह।
4 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 27, 2026

Salman Khan and Kala Hiran Teaser Controversy

दिल्ली हाई कोर्ट से सलमान खान को मिली राहत। (फोटो सोर्स: x:@salmankhan and instagram- viralbollywood)

Salman Khan and Kala Hiran Teaser Controversy:बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को आज सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली, क्योंकि कोर्ट ने आने वाली फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' का टीजर और प्रमोशनल मटीरियल सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दे दिया। जिसके बाद फिल्म के टीजर को यूट्यूब से हटाया जा रहा है। सलमान खान की याचिका में कहा गया था कि ये फिल्म जो कथित तौर पर 1998 के काले हिरण के शिकार मामले पर आधारित है, उन्हें बदनाम करने के लिए बनाई गई है।

हाई कोर्ट ने सलमान खान को दी बड़ी राहत

बता दें कि जस्टिस ज्योति सिंह ने निर्देश दिया कि अगर प्रोड्यूसर टीजर हटाने में नाकाम रहते हैं, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म को इसे हटाने का आदेश दिया जाएगा। 'बार एंड बेंच' के अनुसार, कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और मेकर्स से पूछा, "ये किस तरह का कंटेंट है? लगता है पिछली बार कोई आदेश न आने से आपका हौसला बढ़ गया है। आपके क्लाइंट को लगता है कि वो कानून से ऊपर है। वो दिन-ब-दिन और बुरा होता जा रहा है… हर मिनट जब ये पब्लिक डोमेन में रहता है, तो इससे वादी (सलमान खान) के सम्मान और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। मैंने आपके साथ नरमी बरती थी, लेकिन आप सुधरने वाले नहीं हैं… आप एक आम आदमी के साथ भी ऐसा नहीं कर सकते। एक आम आदमी के लिए भी इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।"

कोर्ट में टीजर देखने के बाद ज्योति सिंह ने टिप्पणी की, "इसे बंद होना चाहिए। समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान बहुत मेहनत से बनता है, एक बार चला जाए तो चला ही जाता है। अगर इसे 24 घंटे के लिए भी चलाया जाए, तो किसी न किसी को नुकसान होता है।"

क्या है 'काला हिरण' विवाद?

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' कथित तौर पर 1998 के काले हिरण के शिकार मामले, बिश्नोई समुदाय के वन्यजीव संरक्षण के संकल्प और एक्टर सलमान खान और गैंगस्टर के बीच हुए विवाद से प्रेरित है। जानकारी के लिए बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब मेकर्स ने 12 जून को फिल्म का पहला लुक वीडियो जारी किया, जिसमें लिखा था, 'गुरु जंभेश्वर भगवान और बिश्नोई समुदाय को समर्पित।' टीजर में एक्टर काशिफ इकबाल खान को सलमान खान जैसे दिखने वाले किरदार में दिखाया गया, जबकि बेहद अनुभवी एक्टर गोविंद नामदेव ने बिश्नोई समुदाय की ओर से न्याय की मांग करने वाले वकील की भूमिका निभाई।

'काला हिरण' की असली कहानी के बारे में पता नहीं था

पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान, दिग्गज अभिनेता गोविन्द नामदेव ने दावा किया कि उन्हें 'काला हिरण' की असली कहानी के बारे में पता नहीं था और उन्हें अंधेरे में रखा गया था। उन्होंने कहा, "जैसे ही मैंने ट्रेलर देखा, मैं बुरी तरह हिल गया। मुझे तुरंत समझ आ गया कि ये प्रोजेक्ट उस चीज से बिल्कुल अलग है जिसके लिए मैंने शूटिंग की थी। हमें कभी नहीं बताया गया था कि सलमान खान जैसा दिखने वाला किरदार बनाया जाएगा और उसे इस तरह दिखाया जाएगा। जिस पल मैंने ट्रेलर देखा, मुझे लगा कि मुझे अंधेरे में रखा गया और मेरा इस्तेमाल किया गया। मुझे जो बताया गया था और जो असल में बनाया गया है, उसमें जमीन-आसमान का फर्क है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे बताया गया था कि हम 'संभाल' नाम की फिल्म बना रहे हैं। उस समय, मुझे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि कहानी बाद में बिल्कुल अलग दिशा ले लेगी। मुझे बताया गया था कि कोर्टरूम का एक लंबा सीन है और मुझे बस वही करना था। यह भी कहा गया था कि हमारी तरफ से कुछ भी नया नहीं जोड़ा जा रहा है और हम बस वही दिखा रहे हैं जो कोर्ट में हुआ था। मुझे लगा कि पहले से रिकॉर्ड में मौजूद तथ्यों को दिखाने में कुछ भी गलत नहीं है, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गया।"

सलमान खान के को-एक्टर सोनू मिश्रा दो दिन की शूटिंग के बाद छोड़ दी थी फिल्म

बता दें कि गोविंद नामदेव से पहले, सलमान खान के एक और पूर्व को-स्टार ने खुद को 'काला हिरण' से जोड़ने से इनकार कर दिया था, और दो दिन की शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ दी थी। एक्टर सोनू मिश्रा, जिन्होंने सलमान के साथ उनकी 2025 की फिल्म 'सिकंदर' में काम किया था, उन्हें पहले 'काला हिरण' में मुख्य भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने फिल्म से खुद को दूर रखने का फैसला किया। यूट्यूब चैनल 'बॉलीवुड क्रेजीज' पर उन्होंने कहा, "मैं 'काला हिरण' फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित था। मुझे सुपरस्टार सलमान खान का किरदार निभाने का मौका मिला था। मैंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन जब कहानी आगे बढ़ती है, तो आपको फिल्म का मकसद समझ आने लगता है। पिछले 15-16 सालों से एक प्रोफेशनल एक्टर होने के नाते, मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहूंगा। बेशक, उनका अपना नजरिया हो सकता है, लेकिन अगर आप सुपरस्टार सलमान खान को नेगेटिव तरीके से दिखाते हैं, तो मैं इसके बजाय दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम करना पसंद करूंगा।"

एक्टर ने आगे कहा, "दो दिन की शूटिंग के बाद, मैंने उनसे स्क्रिप्ट मांगी। लीड एक्टर होने के नाते, मैंने उनसे स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट की शर्तें दिखाने को कहा। मेकर्स को भी ये समझ आ गया कि वो मुझे कंट्रोल नहीं कर सकते। काफी देरी के बाद, उन्होंने मुझे कॉन्ट्रैक्ट दिखाया, जिसमें लिखा था कि मुझे मीडिया के सामने सलमान के खिलाफ भी बोलना होगा। तो, ये बातें मेरे उसूलों के खिलाफ हैं।"

सलमान खान ने क्यों दायर की याचिका?

सलमान खान ने अपनी याचिका में दावा किया कि 'काला हिरण' फिल्म के टीजर, पोस्टर और दूसरे प्रमोशनल कंटेंट में उन्हें सीधे तौर पर नाम लिए बिना साफ तौर पर पहचाना जा सकता है। मामले में कहा गया कि वीडियो में खान जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति को उनका सिग्नेचर नीला ब्रेसलेट पहने हुए भी दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आने वाली फिल्म 1998 के काले हिरण के शिकार के मामले पर आधारित है और इसका मकसद उनकी प्रतिष्ठा का फायदा उठाना है। इसके अलावा, सलमान की याचिका में दावा किया गया कि फिल्म के प्रोड्यूसर अमित ने फिल्म की ज्यादा पब्लिसिटी के लिए इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म को गैंगस्टर बिश्नोई से साफ तौर पर जोड़ा है। सलमान खान ने ये भी तर्क दिया कि 'काला हिरण' फिल्म निष्पक्ष सुनवाई के उनके अधिकार का उल्लंघन करती है क्योंकि ये मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।