27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को प्रियंका चोपड़ा ने किया फॉलो, फैंन बोले- आने वाला है नया प्रोजेक्ट?

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लगातार CJP आंदोलन को सपोर्ट कर रही थीं। जैसे ही ये खत्म हुआ लोगों की नजर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की लिस्ट पर पड़ी, जिसे देख लोग हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने किसी और को नहीं बल्कि CJP फाउंडर अभिजीत दीपक को फॉलो किया है, अब दोनों के बीच सोशल मीडिया पर संभावित कोलाबोरेशन और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
2 min read
Google source verification
Priyanka Chopra Instagram follows CJP Founder Abhijeet Dipke fans said collaboration preparation for new project

प्रियंका चोपड़ा और अभिजीत दीपके (Photo Source- Delhi Jantar Mantar Protest and Priyanka Chopra Instagram)

Priyanka Chopra follows Abhijeet Dipke: दिल्ली में पिछले 36 दिनों से चाला आ रहा NEET पेपर लीक आंदोलन अब खत्म हो चुका है। धर्मेंद्र प्रधान के इंस्तीफे के बाद आंदोलकारी अपने-अपने घर चले गए हैं। इस आंदोलन को आधे से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स ने सपोर्ट किया था। जिसमें ग्लोबल आइकॉन और बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम भी शामिल है। जब धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी कुर्सी छोड़ी तो एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। अब एक्ट्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है। जी हां! प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को फॉलो करना शुरू किया है। एक्ट्रेस के अचानक अभिजीत को फॉलो किए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मच गया है और फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया अभिजीत दीपके को फॉलो

प्रियंका चोपड़ा जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सितारे का अभिजीत दीपके को फॉलो करना नेटिजन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है। इस कदम के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि क्या प्रियंका चोपड़ा और CJP फाउंडर के बीच किसी बड़े प्रोजेक्ट या संभावित कोलाबोरेशन (Collaboration) को लेकर बात चल रही है। कुछ फैंस का मानना है कि यह दोनों के बीच विचारों की समानता या साझा पसंद का नतीजा हो सकता है, जबकि अन्य इसे किसी बड़े सामाजिक या डिजिटल कैंपेन की शुरुआत मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कोलाबोरेशन की बात कर रहे लोग

हालांकि प्रियंका चोपड़ा की फॉलोइंग लिस्ट में अभिजीत दीपके का नाम जुड़ने के बाद सोशल मीडिया पर चारो तरफ हल्ला है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम पर प्रियंका चोपड़ा या अभिजीत दीपक में से किसी की भी तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आधिकारिक टिप्पणी न आने के बावजूद यूजर्स अलग-अलग बंट गए हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "वाह प्रियंका।" दूसरे ने लिखा, "वह किसी के भी पीछे चल देगी। वह नारीवाद की बातें तो करेगी, लेकिन अपने पति और परिवार के साथ अच्छी रहेगी। दूसरों के परिवार को बर्बाद करना और अपने परिवार के साथ अच्छा बने रहना… दोहरे मापदंड वाली महिला।" एक अन्य ने लिखा, "कोलाबोरेशन, एक जैसी पसंद या भविष्य के किसी प्रोजेक्ट के बारे में ये हो सकता है।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा लगातार इस प्रोटेस्ट पर रिएक्ट कर रही थीं। जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था तो एक्ट्रेस ने पोस्ट किया था और लिखा था, "धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दिया। 30 दिन के नेशन वाइड स्टूडेंट के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद सफलता हासिल हुई।"