27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं कॉमेडियन रौनक रजनी? जिन्होंने मुंबई पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- टूट गई है पत्नी की पसली

Raunaq Rajani Video: दिल्ली में चल रहे आंदोलन का असर अलग-अलग शहरों में भी देखने को मिला था। मुंबई में भी हालात बेकाबू हो गए थे। अब इसी बीच कॉमेडियन रौनक रजनी ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को लात मारी गई जिससे उसकी पसली टूट गई है। साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है।
2 min read
Google source verification
Raunaq Rajani wife rib fracture In Mumbai Protest

कॉमेडियन रौनक रजनी (Photo Source- Raunaq Rajani Instagram)

Raunaq Rajani wife rib fracture In Mumbai Protest: देश भर में चल रहा आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों अब खत्म हो चुका है। आंदोलनकारियों की सभी मांगों को पूरा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन इस आंदोलन के दौरान युवाओं और पुलिस के बीच एक जबरदस्त घमासान देखने को मिला। अब जब CJP आंदोलन खत्म हो चुका है इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कॉमेडियन रौनक रजनी (Raunaq Rajani) ने मुंबई पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। रौनक का दावा है कि मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क पर जो विरोध प्रदर्शन चल रहा था उस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई कथित हाथापाई और धक्का-मुक्की में उनकी पत्नी की पसली में फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने 26 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए रजनी ने इस पूरी घटना का फुटेज भी जारी किया है। जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला और कौन है ये फेमस कॉमेडियन...

रौनक रजनी की पत्नी के साथ क्या हुआ?

रौनक रजनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके अनुसार, यह घटना 22 जुलाई 2026 की है, जब वह और उनकी पत्नी शिवाजी पार्क में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वीडियो में रजनी ने बताया कि जब वह पुलिस द्वारा एक युवा प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे और घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया। रौनक ने आरोप लगाया, "वे हमें जबरन पुलिस वैन में धकेल रहे थे, जिससे मेरी गर्दन में मोच आ गई। वैन के अंदर एक खाकी वर्दी वाले पुलिसकर्मी ने मेरी पत्नी की पसली में लात मारी और लाल कपड़ों में मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दिया। दिल्ली से लौटने के बाद जब दर्द असहनीय हो गया, तो डॉक्टर के पास जाने पर एक्स-रे में पसली के फ्रैक्चर का पता चला।"

वीडियो फुटेज शेयर कर उठाए पुलिसिया बर्बरता पर सवाल

रौनक रजनी ने वैन के अंदर और बाहर के कई वीडियो क्लिप्स शेयर किए हैं और उन्होंने बताया कि एक महिला को जबरन बस में धकेलने का काम महिला पुलिसकर्मी को करना चाहिए था, लेकिन पुरुष अधिकारियों ने अपने पूरे बल का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है, न कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करना।

पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत

रौनक रजनी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। वह दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कौन है रौनक रजनी?

रौनक रजानी भारत के एक फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह मुख्य रूप से अपने शो 'रिलेशन्सहैट एडवाइस' (RelationShit Advice) और स्टैंड-अप स्पेशल 'मैनचाइल्ड' (Manchild) के लिए जाने जाते हैं। साथ ही यह मुख्य रूप से मुंबई, महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें अमेजन प्राइम के फेमस कॉमेडी रियलिटी शो 'कॉमिकस्टान सीजन 2' के फाइनलिस्ट और प्रतियोगी के रूप में नेशनल लेवल पर बड़ी पहचान मिली है। वहीं, स्टैंड-अप में आने से पहले उन्होंने लोकप्रिय कॉमेडी ग्रुप 'ईस्ट इंडिया कॉमेडी' (East India Comedy) के साथ एक लेखक के रूप में भी काम किया है।