
विजय वर्मा (Photo Source- Vijay Varma Instagram)
Vijay Varma On Reservation post:बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनका एक तेजी से पोस्ट वायरल हो रहा था जिसमें आरक्षण और विशेषाधिकार (Reservation & Privilege) से जुड़ी कुछ लाइन लिखी थी और दावा किया जा रहा थखा कि वह विजय वर्मा ने लिखी है। इंटरनेट पर यह पोस्ट तेजी से फैल रही थी और कई यूजर्स ने बिना पुष्टि किए मान लिया कि यह विजय वर्मा के विचार हैं। स्थिति को बिगड़ता देख विजय वर्मा ने तुरंत सामने आकर सफाई दी और इस भ्रामक खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वो सब उन्होंने नहीं लिखा है। जिसपर अब उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। आइये जानते हैं आखिर उस पोस्ट में क्या था?
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही फेक पोस्ट में दो अलग-अलग आर्थिक बैकग्राउंड वाले दोस्तों की काल्पनिक कहानी बताई गई थी, जो सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पोस्ट में इस बात पर जोर दिया गया था कि आर्थिक संपन्नता कैसे किसी व्यक्ति के संसाधनों और अवसरों तक पहुंच को तय करती है, जिससे आरक्षण और निष्पक्षता पर एक बहस छिड़ गई। पोस्ट का कंटेंट ऐसा था कि लोगों ने इसे विजय वर्मा का आधिकारिक दृष्टिकोण मान लिया। अब इसी पर एक्टर विजय ने अपनी सफाई दी है।
जैसे-जैसे ही यह पोस्ट अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने लगे, यूजर्स विजय वर्मा को टैग करके इसकी तारीफ और आलोचना करने लगे। अभिनेता ने X पर बेहद संक्षिप्त लेकिन कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "मैंने यह कभी पोस्ट नहीं किया। यह सब झूठ है।" विजय वर्मा के इस स्पष्टीकरण से यह साफ हो गया कि वायरल कंटेंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है। इसी पर लोग उन्होंने सलाह और सुझाव देने लगे।
एक यूजर ने लिखा, 'आपको तो लीगल एक्शन लेना चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "आपने "हुरदंग" नाम की एक फिल्म की थी जिसमें आरक्षण के खिलाफ खुलकर बात की गई थी। उस फिल्म में वही बात दिखाई गई थी जो उस झूठी पोस्ट में कही जा रही थी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मुझे इस बात पर गर्व था कि आखिरकार किसी ने अपने दिल की बात कहने और जो उसे सही लगा, उसके लिए खड़े होने की हिम्मत दिखाई। खैर… दिल्ली अभी बहुत दूर है, और पोस्ट झूठी निकली।" एक अन्य ने लिखा, "बस कानूनी कार्रवाई करो ताकि यह बकवास यहीं रुक जाए… वरना अगले दिन किसी और सेलिब्रिटी का नाम फ़ेक पोस्ट के साथ सामने आएगा।"
विजय वर्मा की यह सफाई ऐसे समय में आई है जब देश भर में NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा प्रणाली में सुधारों को लेकर बहस जारी है। इससे पहले, 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजय वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बिना कोई सीधा बयान दिए, इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म के मशहूर गाने 'चन्ना मेरेया' की पंक्तियां शेयर की थीं, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा हाल ही में निर्देशक नागराज मंजुले की क्राइम ड्रामा सीरीज 'मटका किंग' में नजर आए थे। 1960 और 70 के दशक के मुंबई मटका सट्टा नेटवर्क पर आधारित इस सीरीज में उन्होंने 'बृज भट्टी' का मुख्य किरदार निभाया है।
Updated on:
26 Jul 2026 11:42 am
Published on:
26 Jul 2026 11:42 am
