26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बेटे, मुझसे औकात में रहना’ अमाल मलिक ने संगीतकार तनिष्क बागची वाले पोस्ट हटाए, दी चेतावनी

Amaal Mallik Post: संगीतकार अमाल मलिक ने तनिष्क बागची के खिलाफ पोस्ट किए गए विवादित ट्वीट्स हटा दिए हैं। अमाल ने लिखा कि उन्होंने आरोप वापस नहीं लिए हैं बस वह कचरा हटाना चाहते थे। इसके साथ ही उन्होंने तनिष्क को चेतावनी भी दी है।
2 min read
Google source verification
Amaal Mallik DELETES post Against Tanishk Bagchi and gave ultimatum said Mujhse Aukaat Mein Rehna

अमाल मलिक और तनिष्क बागची (Photo Source- Amaal Malik and Tanishk Bagchi Instagram)

Amaal Mallik Tanishk Bagchi: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक (Amaal Mallik) और तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) के बीच जारी जुबानी जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। अमाल मलिक ने तनिष्क बागची के खिलाफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए सभी तीखे और विवादित पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। अमाल ने पोस्ट हटाने की सफाई देते हुए कहा कि इन्हें हटाने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह अपने आरोप वापस ले रहे हैं, बल्कि वह सिर्फ अपनी सोशल मीडिया टाइमलाइन से "कचरा हटाना" चाहते थे। इसके साथ ही अमाल ने एक बेहद लबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया।

अमाल मलिक का फूटा तनिष्क बागची पर गुस्सा

अमाल मलिक ने 26 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक नया बयान जारी करते हुए साफ किया कि उन्होंने अपने ट्वीट्स को सिर्फ आर्काइव किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अपने एक भी शब्द से पीछे नहीं हट रहे हैं और जो "जरूरी काम" था, वह पहले ही हो चुका है। अमाल ने लिखा, ट्वीट्स सिर्फ और सिर्फ इसलिए डिलीट कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपनी टाइमलाइन से कचरा हटाना है। यह फ़सला इस साफ बात से आया है कि मैंने जरूरी काम किया है और इस चूहे को उसकी जगह वापस भेज दिया है। मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने पिछले कुछ दिनों में इस एहसान फरामोश इंसान के बारे में जो कुछ भी कहा है, मैं उस पर कायम हूं और मैं अपनी बातें वापस नहीं ले रहा हूं, बस पोस्ट्स को यहां आर्काइव कर रहा हूं।"

अमाल मलिक ने आगे लिखा, "अपने गुस्से को अंदर रखने में मुझे बहुत सब्र लगा, लगभग 10 साल। आज दस साल बाद, मुझे खड़ा होना पड़ा और हर चीज का सामना करना पड़ा, क्योंकि कोई भी सही चीज के लिए खड़ा नहीं होना चाहता, या हमारी इंडस्ट्री के घटिया लोगों को आवाज नहीं देना चाहता। यहां किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह सच को सच कहे। लेकिन किसी को तो कहना ही था और मैं उसके पापों और गलत कामों के बारे में बहुत लंबे समय से चुप रहा हूं।

अमाल मलिक ने दी तनिष्क बागची को चेतावनी

अमाल मलिक यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा, "एक बहुत ही बुरे आदमी की सच्चाई मैं आज दिखा चुका हूं…. कर्मा के पास उसका और हर एक का पता है जो पिछले कई सालों से उसके बेतुके और अमानवीय तरीकों का समर्थन कर रहा है। अब सजा ऊपर वाला देगा और उनके घर में देर है, अंधेर नहीं… एक आखिरी बात- बेटे, मुझसे तो औकात में ही रहना, यह एक लाइफ लॉन्ग वॉर्निंग दे रहा हूं और कुछ भी गड़बड़ किया ना अगर किसी के भी साथ अबसे, तो याद रखना, मैं फिर लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने।"

क्या थे अमाल मलिक के गंभीर आरोप?

बता दें, अमाल ने तनिष्क बागची पर दूसरे म्यूजिशियंस का काम कॉपी करने, रीमेक के नाम पर दूसरों के क्रेडिट छीनने और एक महिला को शादी का झांसा देकर भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अमाल ने यह भी दावा किया था कि उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम का इस्तेमाल करके डराने और धमकाने की कोशिश की गई थी। वहीं अब इन सभी नए दावों और चेतावनियों पर तनिष्क बागची या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।