19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सैयारा’ के संगीतकार तनिष्क बागची ने पैसे न मिलने वाली पोस्ट की डिलीट, YRF के दावे के बाद लिया फैसला?

Saiyaara music composer Tanishk Bagchi: बॉक्स ऑफिस पर 577 करोड़ की बंपर कमाई करने वाली फिल्म 'सैयारा' की पहली एनिवर्सरी पर खड़ा हुआ विवाद अब अलग मोड़ ले चुका है। जहां पहले फिल्म के संगीतकार तनिष्क बागची ने YRF पर 8 लाख की रॉयल्टी न देने का आरोप लगाया था। वहीं अब उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि यशराज फिल्म्स ने इस मामले पर सामने आकर सफाई दी थी।
2 min read
Google source verification
Saiyaara music composer Tanishk Bagchi deleted 8 lakh unpaid royalty post after Yash Raj Films official statements

संगीतकार तनिष्क बागची ने डिलीट किया पोस्ट

Yash Raj Films official statements Tanishk Bagchi deleted post: सिनेमाघरों में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह फिल्म की कमाई नहीं, बल्कि इसके सुपरहिट टाइटल ट्रैक को लेकर खड़ा हुआ एक बड़ा विवाद है। फिल्म की पहली एनिवर्सरी के मौके पर यह गाना उस वक्त विवादों के घेरे में आ गया, जब इसके मुख्य म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची (Tanishq Bagchi) ने यशराज फिल्म्स (YRF) पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि साल का सबसे बड़ा हिट गाना देने के बाद भी उन्हें इस गाने की रॉयल्टी का करीब ₹8 लाख अब तक नहीं मिला है। इसके तुरंत बाद इस दावे पर यशराज फिल्म्स ने अपना पक्ष रखा, जिसके बाद तनिष्क ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। आइये जानते हैं पूरा मामला...

संगीतकार तनिष्क ने लगाया था YRF पर बड़ा आरोप

तनिष्क बागची ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने बताया था कि 'सैयारा' उनके लिए YRF के साथ पहली फिल्म थी और उन्होंने इस गाने को बनाने में अपनी पूरी जान लगा दी थी। प्रोडक्शन से लेकर कंपोजिशन, रिकॉर्डिंग, साउंड डिजाइन और अरेंजमेंट तक, हर छोटी-बड़ी चीज पर उन्होंने खुद दिन-रात काम किया था।

तनिष्क ने खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म के लिए जो फीस उन्हें मिली थी, उसका एक बड़ा हिस्सा गाने की लाइव रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग में ही खर्च हो गया और आखिर में उनके हाथ में कुछ भी नहीं बचा। कंपोजर ने लिखा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि रॉयल्टी स्टेटमेंट के अनुसार अभी भी उनके करीब 8 लाख रुपये मिलने बाकी हैं, जबकि यह गाना अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों बार सुना और देखा जा चुका है। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि इस अनुभव ने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर उनकी सोच बदल दी है।

YRF के जवाब के बाद तनिष्क ने डिलीट की पोस्ट?

तनिष्क की पोस्ट वायरल होने के बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने तुरंत एक आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ की। कंपनी ने कहा कि 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक अकेले तनिष्क का नहीं, बल्कि तीन कंपोजर्स- तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी की साथ में मेहनत का नतीजा है।

YRF के मुताबिक, इस गाने से होने वाली रॉयल्टी को तीनों कंपोजर्स के बीच में बराबर-बराबर बांटा गया है, जैसा कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में पहले से तय था। कंपनी ने साफ शब्दों में कहा कि सभी कलाकारों को तय समय और आपसी शर्तों के अनुसार पूरा भुगतान किया जा चुका है। YRF का यह कड़ा बयान सामने आने के कुछ ही समय बाद तनिष्क बागची ने अपना इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का जलवा

बता दें, निर्देशक मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹577 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कारोबार किया था, जिससे यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय रोमांटिक फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म की सफलता में इसके गानों का बहुत बड़ा हाथ था, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं।