
कैटरीना कैफ ने शेयर की बर्थडे फोटोज (Photo Source- Actress Instagram)
Katrina Kaif share son Vihaan Kaushal photo:बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए। तस्वीरों में पति विक्की कौशल के साथ उनकी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली, वहीं एक फोटो ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा। इसमें कैटरीना अपने बेटे विहान कौशल के नन्हे हाथ को प्यार से चूमती नजर आईं।
कैटरीना ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, "हमेशा ऊपर देखकर शुक्रगुजार रहूंगी कि आप सभी मेरी जिंदगी का सबसे कीमती आशीर्वाद हैं। जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।" उनका यह संदेश फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
तस्वीरों में कैटरीना ऑरेंज रंग की मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। खुले बाल और चेहरे पर मुस्कान उनके लुक को और भी सुंदर बना रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह पति विक्की कौशल के साथ हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस फोटो में विक्की का चेहरा नजर नहीं आ रहा, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है।
सबसे ज्यादा चर्चा आखिरी तस्वीर की हो रही है। इस फोटो में कैटरीना अपने बेटे विहान का हाथ चूमती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में नन्हा विहान अपनी मां की नाक पकड़ता नजर आ रहा है। हर तस्वीर में बेटे का चेहरा छुपा हुआ है, लेकिन फिर भी इस प्यारे पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है और फैंस भी कमेंट सेक्शन में मां-बेटे पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद साल 2025 को दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। माना जाता है कि यह नाम विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में उनके किरदार मेजर विहान सिंह शेरगिल से प्रेरित है।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। फिलहाल उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है और विक्की कौशल हाल ही में फिल्म 'छावा' में दिखाई दिए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब वह संजय लीला भंसाली की नई फिल्म 'लव एंड वॉर' और अमर कौशिक की 'महावतार' में नजर आने वाले हैं।
Updated on:
19 Jul 2026 12:01 pm
Published on:
19 Jul 2026 12:01 pm
