
साक्षी झा के सपोर्ट में उतरे समय रैना (Photo Source- Samay Raina Youtube)
Samay Raina defends 'Man Hater' Sakshi Jha: समय रैना (Samay Raina) का सुपरहिट कॉमेडी टैलेंट शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2' (India's Got Latent Season 2) इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस शो का हर एपिसोड दर्शकों को पसंद आए या न आए, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स या जजों के कमेंट्स की वजह से यह इंटरनेट पर वायरल जरूर हो जाता है। शो का तीसरा एपिसोड भी इससे अलग नहीं रहा, जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
शो में कंटेस्टेंट साक्षी झा (Sakshi Jha) को जब स्टेज पर बुलाया गया, तो उन्होंने बड़े गर्व से खुद को 'मैन हेटर' यानी पुरुषों से नफरत करने वाली बताया और खुद को 'फेमिनिस्ट' कहा, जिस पर शो के जज रघु राम ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वह खुद को फेमिनिस्ट न कहें, क्योंकि फेमिनिज्म का मतलब 'मिसएंड्री' (पुरुषों से नफरत करना) बिल्कुल नहीं होता है।
इसका तीसरा एपिसोड जब से यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है, तब से साक्षी झा को भारी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जहां कई फेमिनिस्ट लोग उनके इस बर्ताव से खुद को "शर्मिंदा" बता रहे हैं, वहीं पुरुष यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनपर लगातार मीम्स बनते जा रहे हैं। ऐसे में शो के होस्ट समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर साक्षी झा को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह अलीबाग के लिए निकल गए थे। उन्हें इसके बारे में पता ही नहीं चला। अब वह साक्षी झा के सपोर्ट में सामने आए हैं।
समय रैना ने कहा कि 'मैन हेटर' साक्षी झा पर इस समय अनगिनत मीम्स बन रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने मेल फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए बोले, "मेरी एक रिक्वेस्ट है मेरे 'मेंस' के लिए। इंडियाज गॉट लेटेंट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग आते हैं और कुछ भी कह देते हैं, क्योंकि उस स्टेज पर परफॉर्म करना बिल्कुल आसान नहीं होता। मुझे बुरा लग रहा है कि साक्षी को इतनी ज्यादा नफरत मिल रही है। आप लोग जोक्स बनाइए, लेकिन ट्रोलिंग की एक लिमिट होनी चाहिए ताकि वह असंवेदनशील न हो जाए। याद रखें, वहां स्टेज पर भी एक इंसान ही खड़ा है।"
समय ने अपने फैंस से अपील की कि यह साक्षी झा को ढेर सारा प्यार भेजने का सबसे अच्छा मौका है, जिससे उन्हें यह एहसास होगा कि 'पुरुष' भी वास्तव में कमाल के लोग होते हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए यह भी माना कि अगर साक्षी झा शो में नहीं होतीं, तो लेटेंट का यह एपिसोड इतना सफल नहीं होता। समय ने अपनी स्टोरी में साक्षी को टैग करते हुए लिखा, " 'मेन्स' की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं।"
शो के दौरान जब भी 'मर्द' शब्द का जिक्र आता, तो साक्षी झा मुंह बनातीं और 'ची' (इव) जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आईं। उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि वह अपने पिता से नफरत करती हैं और यह बात उन्होंने अपने पिता को बता भी दी है। इसके अलावा उन्होंने अपने दादा और भाई से भी नफरत करने की बात कही।
वहीं, जब जज विशाल ददलानी ने उनके एक पुराने बयान पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने अपने पति को पीटने की फैंटेसी की बात की थी। इस पर साक्षी ने बेबाकी से कहा, "मुझे अपने पति को दारू पीकर बेल्ट से मारना है।" जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्यों, तो उन्होंने कहा, "मैं तो जेनरेशन Z (Gen Z) हूं, कुछ तो अलग होना चाहिए ना!" उनके अनुसार एक 'अच्छे आदमी' की परिभाषा यह है कि वह आंख बंद करके अपनी पत्नी का अनुसरण करे यानी 'जोरू का गुलाम' बनकर रहे।
मर्दों के प्रति इस साफ नफरत की वजह से साक्षी झा का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग उन्हें फेमिनिज्म का सही मतलब समझा रहे हैं। कई यूजर्स का तो यह भी कहना है कि शो के सभी जजों द्वारा उन्हें 'जीरो पॉइंट' मिलना ही उनके इस बर्ताव का सबसे सही नतीजा था।
Updated on:
19 Jul 2026 11:32 am
Published on:
19 Jul 2026 11:26 am
