18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कान्स से थिएटर तक छाई ‘बालन: द बॉय’ अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानिए रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

Balan The Boy OTT Release: मलयालम साइकोलॉजिकल ड्रामा 'बालन: द बॉय' अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। जानिए यह फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, इसकी कहानी क्या है और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे।
2 min read
Google source verification
Balan

Balan The Boy Film (IMDb)

Balan The Boy OTT Release: मलयालम साइकोलॉजिकल ड्रामा 'बालन: द बॉय' अब OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है। थिएटर में सराहना बटोरने और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में चर्चा में रहने के बाद ये फिल्म 31 जुलाई 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को इसकी दमदार कहानी, भावनात्मक प्रस्तुति और स्टार्स की एक्टिंग क्षमता के लिए दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

कब और कहां देखें 'बालन: द बॉय'?

'बालन: द बॉय' का डिजिटल प्रीमियर 31 जुलाई 2026 को ZEE5 पर होगा। इससे पहले फिल्म 19 जून 2026 को थिएटरों में रिलीज हुई थी। इसे मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ डब वर्जन में भी रिलीज किया गया था। थिएटर रिलीज से पहले फिल्म को 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्शे डू फिल्म (Marché du Film) सेक्शन में भी प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे इंटरनेशनल लेवल पर खरीदार मिले थे।

क्या है फिल्म की कहानी?

'बालन: द बॉय' एक साइकोलॉजिकल मिस्ट्री-ड्रामा है, जिसकी कहानी एक मां और उसके छोटे बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है।
दोनों एक ऐसे रहस्यमयी अतीत से भाग रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें लगातार अपनी पहचान बदलनी पड़ती है। वे एक गांव से दूसरे गांव में भटकते रहते हैं और खुद को बचाने के लिए अलग-अलग नामों से जिंदगी जीते हैं। फिल्म जीवित रहने की जद्दोजहद, बदलती पहचान और मां-बेटे के गहरे भावनात्मक रिश्ते को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है।

स्टारकास्ट और मेकर्स

फिल्म में अधिशेशन के. आर., मुहम्मद जिनान, फरजाना पलाथिंगल, जीन पॉल लाल, सैंड्रा चंद्रन, बीना एंटनी, टोविनो थॉमस, गिरीश ए. डी. और डॉली जून लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म का डायरेक्शन चिदंबरम ने किया है, जबकि इसकी कहानी जीतू माधवन ने लिखी है। इसका निर्माण KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने किया है।

थिएटर में मिला शानदार रिस्पॉन्स

थिएटर में रिलीज के बाद 'बालन: द बॉय' को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। खासतौर पर टोविनो थॉमस, अधिशेशन के. आर., फरजाना पलाथिंगल और मुहम्मद जिनान के एक्टिंग की सराहना की गई। इसके अलावा फिल्म के भावनात्मक पक्ष और चिदंबरम के निर्देशन को भी खूब पसंद किया गया।