
रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान का खुलासा। (फोटो सोर्स: allianceshowofficial)
Sohail Khan Childhood Incident: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान 'अलायंस' में लगातार खुद की जिंदगी से जुड़े सीक्रेट्स शेयर कर रहे हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं। शो में इस हफ्ते उनकी टीम लीडरबोर्ड पर टॉप पर पहुंच गई है। शो में फैंस उनके अंदाज, डांस और जीत का जश्न मनाते हुए उन्हें देखकर उनकी तारीफ करते हैं। मगर हालिया एपिसोड में एक्टर ने अपने बचपन का एक इमोशनल सीक्रेट शेयर किया है। सोहेल ने बताया कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था और उन्होंने बताया कि बड़े होने तक उन्होंने इस घटना का जिक्र किसी के सामने नहीं किया।
शो के दौरान अर्सलान गोनी, रूही दोसानी और अली गोनी से बात करते हुए सोहेल खान ने कहा कि वो रैगिंग के खिलाफ हैं और हमेशा अपने बच्चों से कहते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे या बुली करे, तो वो बिना किसी झिझक और शर्म के इस बारे में खुलकर मुझसे बात करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ भी यौन शोषण हुआ था।
बचपन के उस दर्दनाक हादसे को याद करते हुए सोहेल ने कहा, "बचपन में किसी ने मेरा सेक्सुअल हैरेसमेंट किया था और मैंने सालों तक ये बात किसी को नहीं बताई थी, बस अपने अंदर दबाकर रखी। जब मैं बड़ा हुआ, तो मैंने अपने पापा को इसके बारे में बताया। मैंने उनसे कहा, 'डैडी, मेरे साथ ऐसा हुआ था।'
उन्होंने कहा, 'बेटा, तुमने इतने सालों तक इसे अपने अंदर दबाकर क्यों रखा?' मैंने कहा, 'मुझे बहुत अफसोस है, लेकिन मुझे ये बताने में शर्म आ रही थी।' इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी मुझे शर्मिंदगी महसूस हुई। इसलिए मैं अपने बच्चों से हमेशा कहता हूं कि चाहे कुछ भी हो, मुझे सब कुछ बताओ।"
शो के घर में लेटेस्ट एपीसोड में सोहेल ने अपने परिवार को मिस करने की बात भी कही। उन्होंने शो के होस्ट कुणाल खेमू से कहा कि भले ही उन्होंने पहले कई रियलिटी शो जज किए हैं और होस्ट किए हैं, लेकिन 'अलायंस' में हिस्सा लेने से पहले उन्हें कभी समझ नहीं आया कि कंटेस्टेंट्स को कितना दबाव झेलना पड़ता है। सोहेल के मुताबिक, इस शो ने उन्हें वो सिखाया है जो उन्होंने 55 सालों में नहीं सीखा था।
बता दें कि हाल ही में शो में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। सोहेल ने अपने रिश्ते और पुरानी बातों को भूल कर पूर्व पत्नी सीमा को गाइड किया और उनको प्रोत्साहित भी किया। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारी भी की।
सोहेल खान और सीमा सजदेह से 4 साल पहले साल 2022 में तलाक हो गया था। दोनों ने साल 1998 में शादी रचाई थी। लेकिन मनमुटाव के चलते 24 साल का रिश्ता टूट गया। इस बीच सोहेल ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है। सोहेल खान ने बताया कि उनके दोनों बच्चे उनके साथ रहते हैं। इसलिए सीमा उनसे मिलने घर आती हैं। वह हफ्ते में तीन-चार बार आती हैं। घर की चाभी भी उन्हीं के पास रहती है। मैंने उनको खुद दे रखी है। सोहेल ने कहा, मैं सीमा से प्यार से ज्यादा उनकी इज्जत करता हूं। ये शो हमारे लिए यादगार रहेगा क्योंकि इसने हमें फिर से एक-दूसरे से बात करने, एक-दूसरे का साथ देने और भरोसा करने का मौका दिया है। .
कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'अलायंस' एक रियलिटी गेम शो है, जिसमें वफादारियां रातों-रात बदल जाती हैं और समीकरण बिना किसी चेतावनी के बदल सकते हैं। हालिया फेरबदल के बाद, नीति टेलर, रूही दोसानी, पायल गेमिंग और अरमान खेरा 'किंग्स' बने। डॉली जावेद, सब्बी सूरी, रिव्वा किशन और वृद्धि पटवा 'हंटर्स' में शामिल हुईं। कुशल टंडन, सोहेल खान, देल्बर आर्या और डेज़ी शाह ने 'वॉरियर्स' की टीम बनाई, जबकि ज़ैद दरबार, मिनी माथुर, निखिल चिनपा और आगु स्टेनली चिएडोज़ी 'लीजेंड्स' बने।
Updated on:
16 Jul 2026 05:12 pm
Published on:
16 Jul 2026 04:18 pm
