12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमा सजदेह से तलाक के 4 साल बाद सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- चार बार वह घर आती है, चाबी भी उनके पास है

Seema Sajdeh-Sohail Khan Divorce: अभिनेता सोहेल खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्स वाइफ सीमा सजदेह तलाक के 4 साल बाद भी उनके घर पर आती हैं। घर की चाभी भी उनके पास है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jul 12, 2026

Seema Sajdeh-Sohail Khan Divorce

अभिनेता सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह (सोर्स: Celleb India एक्स स्क्रीनशॉट)

Sohail Khan Alliance Show Update: अभिनेता सोहेल खान और सीमा सजदेह से 4 साल पहले साल 2022 में तलाक हो गया था। दोनों ने साल 1998 में शादी रचाई थी। लेकिन मनमुटाव के चलते 24 साल का रिश्ता टूट गया। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जो फिलहाल सोहेल के साथ रहते हैं। इस बीच सोहेल ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है।

रियलिटी शो अलायंस में बताई बात

दरअसल, प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में बातचीत के दौरान सोहेल खान ने बताया कि उनके दोनों बच्चे उनके साथ रहते हैं। इसलिए सीमा उनसे मिलने घर आती हैं। वह हफ्ते में तीन-चार बार आती हैं। घर की चाभी भी उन्हीं के पास रहती है। मैंने उनको खुद दे रखी है।

मैं सीमा से प्यार से ज्यादा उनकी इज्जत करता हूं

सोहेल ने अलायंस शो में कहा कि हम लोग भले ही अब अलग हो चुके हैं, लेकिन सीमा उनके दो बच्चों की मां हैं और वह उनका बहुत सम्मान करते हैं।

उन्होंने आगे कहा- सीमा मेरे दो खूबसूरत बच्चों की मां हैं। प्यार से ज्यादा मैं उनकी इज्जत करता हूं। यह शो हमारे लिए यादगार रहेगा क्योंकि इसने हमें फिर से एक-दूसरे से बात करने, एक-दूसरे का साथ देने और भरोसा करने का मौका दिया है।

सोहेल ने बताया कि वह बच्चों पर तनाव नहीं आने देते

सोहेल ने बताया कि उन्होंने और सीमा ने हमेशा कोशिश की है कि उनके अलग होने का असर बच्चों पर न पड़े।
उन्होंने कहा- बच्चों को किसी तरह का तनाव नहीं होना चाहिए। हम अपनी बातें खुद संभाल सकते हैं। हम नहीं चाहते कि बच्चों को लगे कि उनके मम्मी-पापा लड़ते और झगड़ते रहते हैं। हमने उनसे हमेशा कहा है कि उन्हें मां और पिता दोनों का पूरा प्यार मिलेगा और उनसे जुड़े फैसले हम मिलकर लेंगे।

पुराने रिश्ते पर भी की बात

शो के दौरान सोहेल ने अपने जीवन के मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब उनका काम अच्छा नहीं चल रहा था और वह अलग मानसिक स्थिति में थे। उन्होंने माना कि कुछ गलत व्यवहार की वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह बहुत प्यार करते थे। वहीं, शो में एंट्री के दौरान सीमा सजदेह ने भी कहा कि उनके और सोहेल के बीच काफी मतभेद रहे हैं, लेकिन अब दोनों इस मंच पर एक खेल खेलने आए हैं।