11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

Deepika Padukone pregnancy update: प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में दीपिका पादुकोण ने अपने दर्द और चुनौतियों को बयां किया है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा अपडेट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
2 min read
Google source verification
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया पोस्ट (instagram: DeepikaPadukone)

Deepika Padukone pregnancy update: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। वो पति रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे के वेलकम की तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा अपडेट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण यानी तीसरी तिमाही में होने वाली शारीरिक परेशानियों का जिक्र किया और बताया कि ये समय जितना खास होता है, उतना ही चैलेंजिंग भी है।

दीपिका ने वीडियो के जरिए बिना बोले शब्दों के जरिए बयां किया

दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार लेकिन इमोशनल रील शेयर की। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बिना ज्यादा शब्दों के ये दिखाने की कोशिश की कि प्रेग्नेंसी के अंतिम महीनों में रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी कितने मुश्किल और दर्द हो जाते हैं। उनके इस पोस्ट से कई होने वाली मांओं ने खुद को जुड़ा हुआ महसूस किया और कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव भी शेयर किए।

बता दें, पिछले कुछ महीनों से दीपिका पब्लिक इवेंट्स और लाइमलाइट से काफी दूर हैं। वो अपना अधिकतर समय परिवार के साथ बिता रही हैं और अपनी सेहत का खास ध्यान रख रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह नहीं छोड़ा है, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपने तय प्रोजेक्ट्स पूरे करने की कोशिश की।

फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी कर भारत लौटी हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अप्रैल में सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। इस घोषणा के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स ने दोनों को शुभकामनाएं दी थीं। इससे पहले सितंबर 2024 में दोनों अपनी पहली बेटी दुआ के माता-पिता बने थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में अपनी अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी कर भारत लौटी हैं। इस फिल्म में वो शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में और अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया फिल्म 'राका' का भी हिस्सा हैं। फिलहाल फैंस दीपिका और रणवीर के दूसरे बच्चे के वेलकम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।