11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

200 करोड़ की ‘Dhamaal 4’ ने पहले दिन कमाए 13.75 करोड़, नहीं तोड़ सकी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड

Dhamaal 4: 200 करोड़ की फिल्म 'धमाल 4' ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और 13.75 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, ये आंकड़ा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के पहले दिन के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ पाने में सफल नहीं हो पाया।
2 min read
Google source verification
Dhamaal 4

Dhamaal 4 film (this photo from x:@MovieTalkies)

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने थिएटर में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, जिसमें फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसके बावजूद पहले दिन की कमाई ने ये इशारा दिया है कि फ्रेंचाइजी का क्रेज अभी भी बरकरार है।

'वेलकम टू द जंगल' का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही Dhamaal 4

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'Dhamaal 4' ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 13.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। तो वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 16.50 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शुरुआती दर्शक मिले और पहले दिन करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

'धमाल 4' की शुरुआत को खराब नहीं कहा जा सकता, लेकिन अक्षय कुमार की हालिया फिल्म रिलीज 'वेलकम टू द जंगल' के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। बता दें, अक्षय की फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 'धमाल 4' उससे करीब 1.25 करोड़ रुपये पीछे रह गई।

फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे कई स्टार रोल में नजर आए हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। बता दें, फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। ऐसे में सिर्फ अच्छी ओपनिंग फिल्म की सफलता तय नहीं करेगी। बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए फिल्म को शनिवार और रविवार को बड़ी छलांग लगानी होगी। साथ ही आने वाले दिनों में पॉजीटिव वर्ड ऑफ माउथ भी इसकी कमाई में लीड रोल में है।

तो वहीं, क्रिटिक की राय फिल्म को लेकर मिक्स है और कई रिव्यू में कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग, खासकर जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के अभिनय की सराहना की गई है, लेकिन कहानी और हास्य को लेकर कुछ आलोचना भी सामने आई है। अब सबकी नजर वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है, जिससे तय होगा कि 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होती है या नहीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग