
Dhamaal 4 (IMDb)
Dhamaal 4 X Review: अजय देवगन की मोस्टअवेटेड कॉमेडी फिल्म 'Dhamaal 4' आखिरकार थिएटर में रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले ही दिन सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। तो चलिए आपको शुरुआती रिएक्शन बताते हैं कि फिल्म को लेकर फैंस की राय बंटी हुई है। जहां कई लोगों ने फिल्म के कॉमिक सीक्वेंस और अजय देवगन की दमदार कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ की, तो वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों ने फिल्म के तकनीकी पहलुओं, खासकर AI से तैयार किए गए कुछ विजुअल्स और ह्यूमर पर सवाल उठाए।
फिल्म 'धमाल' फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी और एडवेंचर के लिए पसंद की जाती रही है। अब चौथे पार्ट में भी मेकर्स ने इसी फॉर्मूले को बरकरार रखा है। बता दें, फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की पुरानी टीम एक बार फिर खजाने की तलाश पर निकलती है। इस सफर में कई मजेदार घटनाएं और मुश्किल हालात सामने आते हैं, जो कहानी को ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ाते हैं।
दरअसल, पहले शो के बाद X पर कई यूजर्स ने अपने अनुभव शेयर किए, जिसमें एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि 'धमाल 4' कॉमेडी फ्रेंचाइजी की शानदार वापसी है और ये अपनी जड़ों से जुड़ी हुई फिल्म महसूस होती है। तो वहीं दूसरे यूजर ने अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग को फिल्म की सबसे बड़ा बज बताया।
सभी यूजर्स फिल्म से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे। इसके साथ ही, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि फिल्म के कुछ विजुअल इफेक्ट्स जरूरत से ज्यादा आर्टिफिशियल लगे, जिससे देखने का अनुभव प्रभावित हुआ। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म में कॉमेडी पिछले पार्ट्स जितना मजेदार नहीं है। इसके बावजूद कई दर्शकों ने माना कि पारिवारिक मनोरंजन के लिहाज से फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है।
बता दें, फिल्म की स्टारकास्ट में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा रवि किशन, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। कहानी एक रहस्यमयी खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर मोड़ पर हास्य और रोमांच का नया तड़का देखने को मिलता है। बता दें, रिलीज के पहले दिन सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन से साफ है कि 'धमाल 4' दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सभी की नजर फिल्म के शुरुआती वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है।
Updated on:
10 Jul 2026 02:18 pm
Published on:
10 Jul 2026 02:05 pm
