10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेनोपॉज पर 54 की पूजा भट्ट ने बयां किया दर्द, बोलीं- कैंसर होने का लगा था डर, किया चौंकाने वाला खुलासा

Pooja Bhatt On Menopause And Cancer: अभिनेत्री पूजा भट्ट ने हाल ही में मेनोपॉज और कैंसर के डर का अनुभव साझा किया है। पूजा ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Pooja Bhatt On Menopause And Cancer

Pooja Bhatt On Menopause And Cancer (सोर्स- @colors)

Pooja Bhatt On Menopause And Cancer: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अब अपने जीवन के उस मुश्किल दौर का जिक्र किया है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे। 54 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि शो में जाने से ठीक पहले उनकी जिंदगी में ऐसे शारीरिक बदलाव शुरू हुए, जिन्होंने उन्हें मानसिक रूप से भी झकझोर दिया।

इतना ही नहीं, बिग बॉस के घर के अंदर रहते हुए उन्हें एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें कुछ समय के लिए कैंसर होने का भी डर सताने लगा था।

सायरस के साथ पॉडकास्ट में किया खुलासा

हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पूजा भट्ट ने बताया कि वो उस समय मेनोपॉज के शुरुआती दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में एंटर करने से कुछ दिन पहले उन्हें पहली बार हॉट फ्लैश का अनुभव हुआ। शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर उनके शरीर में अचानक ऐसा बदलाव क्यों हो रहा है। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह वही स्थिति है, जिसे वह पहले एक वेब सीरीज में अभिनय के दौरान निभा चुकी थीं।

शो छोड़ने का भी बना था मन

पूजा ने बताया कि नए अनुभव और लगातार बदलती शारीरिक स्थिति की वजह से वो काफी घबरा गई थीं। उन्हें लगने लगा था कि शायद वह शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। हालांकि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने खुद को संभाला और चुनौती स्वीकार करते हुए बिग बॉस के घर में एंटर किया।

उन्होंने बताया कि घर के अंदर रात के समय एयर कंडीशनिंग कुछ देर के लिए बंद कर दी जाती थी, जिससे हॉट फ्लैश के दौरान उनकी परेशानी और बढ़ जाती थी। कई बार वह पूरी तरह पसीने से भीगकर उठती थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना सफर जारी रखा।

ब्रेस्ट में गांठ महसूस होने से बढ़ी चिंता

पूजा भट्ट ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि शो के दूसरे हफ्ते में उन्हें नहाते समय अपने स्तन में एक गांठ महसूस हुई। शुरुआत में उन्होंने इसे हार्मोनल बदलाव या किसी सामान्य वजह से जोड़कर नजरअंदाज करने की कोशिश की। लेकिन जब कई दिनों तक स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया तो उनके मन में गंभीर बीमारी का डर बैठ गया।

उन्होंने बताया कि तीसरे सप्ताह तक उन्हें यह आशंका सताने लगी कि कहीं यह कैंसर का संकेत तो नहीं। उस समय सबसे बड़ी चिंता यह थी कि अगर बीमारी गंभीर हुई तो वह लंबे समय तक घर के अंदर कैसे रहेंगी। इस डर ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया।

डॉक्टर से जांच के बाद मिली राहत

आखिरकार पूजा ने मेडिकल जांच कराने का फैसला किया। शो की टीम की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मैमोग्राफी और अन्य जरूरी जांच कराने की सलाह दी। बाद में सोनोग्राफी की रिपोर्ट आने पर पता चला कि गांठ कैंसर से जुड़ी नहीं थी। डॉक्टरों की पुष्टि के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली और वह दोबारा पूरे आत्मविश्वास के साथ बिग बॉस के घर लौट गईं।

पूजा ने कहा कि जांच के बाद उनके अंदर पहले से ज्यादा एनर्जी और पॉजिटिव सोच आ गई थी। उन्होंने महसूस किया कि मुश्किल परिस्थितियों में घबराने के बजाय समय पर जांच और सही सलाह लेना सबसे जरूरी होता है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग