10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lock Upp में सुनीता आहूजा के गाली-गलौज पर सुधांशु पांडे ने कसा तंज? गालियां देने को लेकर बोले- मनोरंजन के नाम पर अभद्र भाषा

Sunita Ahuja In Lock Upp: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही हैंष इसी बीच बाहर अभिनेता सुधांशु पांडे ने गाली-गलौज को लेकर तंज कसा है।
2 min read
Google source verification
Sudhanshu Pandey On Sunita Ahuja

Sudhanshu Pandey On Sunita Ahuja ( @sudanshu_pandey)

Sudhanshu Pandey On Sunita Ahuja: टीवी और ओटीटी के रियलिटी शोज में बढ़ती गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा को लेकर अभिनेता सुधांशु पांडे ने चिंता जताई है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने ऐसे कंटेंट कल्चर पर सवाल उठाए, लेकिन उनके बयान को सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' और उसमें नजर आ रहीं सुनीता आहूजा से जोड़कर देखा जा रहा है। अभिनेता का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर अभद्र भाषा और अपमानजनक व्यवहार को सामान्य बनाना समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

सुधांशु पांडे ने लाइव के दौरान कही ये बातें

सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर लाइव बातचीत के दौरान कहा कि आजकल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिस तरह का कंटेंट लोकप्रिय हो रहा है, उसे देखकर उन्हें हैरानी होती है। उनके मुताबिक कई वायरल ट्रेंड ऐसे हैं जो समाज की सोच में बदलाव का संकेत देते हैं और यह बदलाव सकारात्मक नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि सिर्फ नई पीढ़ी ही नहीं, बल्कि पिछली पीढ़ियां भी ऐसी चीजों को पसंद करने लगी हैं जो समाज पर गलत असर डाल सकती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दर्शकों की पसंद किस दिशा में जा रही है और क्या मनोरंजन का स्तर अब केवल विवाद और गाली-गलौज तक सीमित रह गया है।

'रियलिटी शो में सिर्फ शोर और गालियां'

सुधांशु ने बताया कि वो नियमित रूप से रियलिटी शो नहीं देखते, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ओटीटी रियलिटी शो की कुछ क्लिप्स देखीं, जिन्हें देखकर वो हैरान रह गए। उनके मुताबिक शो में कुछ कंटेस्टेंट्स सिर्फ हंगामा करने, दूसरों को अपमानित करने और गालियां देने के लिए मौजूद दिखाई देते हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि आजकल लड़कियां भी कई बार जरूरत से ज्यादा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आती हैं और इसे 'कूल' समझ लिया गया है, जबकि यह सोच पूरी तरह गलत है।

बिना नाम लिए दिग्गज अभिनेता की पत्नी का किया जिक्र

अपने बयान में सुधांशु पांडे ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने एक वरिष्ठ अभिनेता की पत्नी का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी शो में खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल करती दिखाई देती हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर माना जा रहा है कि उनका इशारा गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की ओर था, जो इन दिनों लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही हैं।

सुधांशु ने कहा कि जब इंडस्ट्री के अनुभवी लोग भी इस तरह का व्यवहार करेंगे तो युवा पीढ़ी के सामने कैसा उदाहरण जाएगा। उनका मानना है कि दिग्गज कलाकारों की जिम्मेदारी केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि बेहतर संदेश देना भी है।

सुनीता आहूजा की गाली-गलौज

बता दें हाल ही में लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की गाली-गलौज के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इन वीडियोज को देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग