10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक और Bisexual के खुलासे के बाद अब बच्चे पर आकांक्षा चमोला का तीसरा राज, Lock Upp में फिर मचेगी तबाही!

Akanksha Chamola In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में आकांक्षा चमोला जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उनके तीसरे सीक्रेट को लेकर भी एक बड़ा हिंट मिला है।
2 min read
Google source verification
Akanksha Chamola In Lock Upp

Akanksha Chamola In Lock Upp (सोर्स- @netflix)

Akanksha Chamola In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप' में आकांक्षा चमोला के एक के बाद एक राज ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शो के पहले ही दिन उन्होंने अपने और गौरव खन्ना के तलाक को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्दी ही तलाक लेने वाले हैं। इसके बाद आकांक्षा के Bisexual होने को लेकर भी खुलासा हुआ। लेकिन अब उनके तीसरे सीक्रेट को लेकर भी उन्होंने खुद ही एक बड़ा हिंट दिया है।

आकांक्षा के तीसरे राज को लेकर मिला हिंट

हाल ही में ऑन एयर हुए एपिसोड में आकांक्षा जब गौरव खन्ना के जाने के बाद बता रही थीं कि वो समझ नहीं पा रही थी कि वो क्यों आए हैं। इसी बातचीत में उनके को-कंटेस्टेंट वरुण यादव ने कहा कि क्या तुम बच्चा ना करने की वजह से अलग हो रही हो। इस पर आकांक्षा ने बड़ा हिंट देते हुए कहा कि नहीं बच्चे को लेकर मैं कुछ नही कह सकती क्योंकि वो एक सीक्रेट है। वो मेरा तीसरा सीक्रेट है। आकांक्षा के इस खुलासे के बाद ये साफ हो गया है कि उनका तीसरा राज बच्चे से जुड़ा ही है।

गौरव ने लॉकअप में की थी एंट्री

बता दें हालिया एपिसोड में आकांक्षा के पति गौरव की भी एंट्री नजर आई। शो में विजिटर के तौर पर एंट्री लेने वाले गौरव खन्ना ने आकांक्षा से मिलते ही कहा कि तूने तो बैंड बजा दी यार। हमने मिलकर फैसला लिया था कि तलाक वाली बात हम इस तरह से तो नहीं बताएंगे लेकिन तूने तो यहां आते ही धमाका कर दिया। इसके बाद गौरव और आकांक्षा को प्राइवेसी देने के लिए एक कमरे में भेजा गया जहां उन्होंने तलाक को लेकर खुलासा किया।

गौरव ने बताया कि उनकी और आकांक्षा की तलाक को लेकर बात उनके खतरों के खिलाड़ी में जाने से कुछ दिन पहले ही हुई थी और उसके बाद आकांक्षा ने शो में आने का फैसला ले लिया जिसके बाद वो जगजाहिर हो गई। इसके साथ ही एक और बड़ी बात जो दर्शकों को पता चली वो ये कि आकांक्षा Bisexual हैं, ये बात गौरव को शुरू से ही पता थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग