9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 साल पहले सैफ अली खान से हुई थी कपड़ों को लेकर अजीब डिमांड, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Saif Ali Khan Omkara Scene: इस महीने के आखिर में सैफ अली खान स्टारर ओमकारा की रिलीज को 20 साल होने वाले हैं और एक हालिया इंटरव्यू में एक्टर सैफ अली खान ने ओमकारा से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने उनसे एक अजीब डिमांड रखी थी, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 09, 2026

Saif Ali Khan Omkara 20 Years

सैफ अली खान ने ओमकारा को लेकर सुनाया 20 साल पुराना किस्सा। (फोटो सोर्स: IMDb)

Saif Ali Khan Omkara 20 Years: 'कर्तव्य' एक्टर सैफ अली खान की फिल्म 'ओमकारा' को 20 साल पूरे होने वाले हैं। फिल्म में सैफ अली खान, करीना कपूर, अजय देवगन समेत सभी कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हुई। मगर सबसे ज्यादा लाइमलाइट फिल्म में खलनायक 'लंगड़ा त्यागी' के किरदार में नजर आये सैफ की एक्टिंग की हुई थी। ओमकारा फिल्म उनके करियर की सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, सैफ ने अपने किरदार के यादगार सीन में से एक की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की एक अजीब मांग के बारे में बात की और बताया कि कैसे डायरेक्टर ने उनसे एक अजीब डिमांड की थी।

'अगर आप मुझे बिना कपड़ों के डायरेक्ट करेंगे, तो मैं करूंगा'

सैफ ने बताया कि विशाल भारद्वाज ने उन्हें एक सीन बिना कपड़ों के करने का सुझाव दिया था। उन्होंने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' के साथ बातचीत में कहा, "मुझे फिल्म का एक किस्सा याद है। फिल्म में आईने के सामने एक लंबा डायलॉग था। और मुझे याद है कि विशाल जी ने पूछा था, 'क्या आप इसे बिना कपड़ों के कर सकते हैं?' यह बहुत दिलचस्प बात थी, लेकिन मैं थोड़ा झिझक रहा था क्योंकि सेट पर बहुत भीड़ थी। इसलिए मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था, 'सुनिए, अगर आप मुझे बिना कपड़ों के डायरेक्ट करेंगे, तो मैं करूंगा।' और उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं ऐसा नहीं करूंगा।"

अब सैफ को इस बात का है अफसोस

इसके आगे सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें उस आइडिया को नकारने का अफसोस है और उन्हें लगता है कि इससे सीन और भी बेहतर हो सकता था। उन्होंने कहा, "आज भी जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे कोई परेशानी नहीं होती। शायद मुझे ऐसा करना चाहिए था, क्योंकि वो पीछे से शूट होना था। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा लगता। चूँकि हम नई चीज़ें कर रहे थे, तो यह भी कुछ अलग होता। हाँ, मेरा मतलब है, आज मैं ऐसा करूंगा।" सैफ ने यह भी बताया कि भारद्वाज ने आखिरी समय में उस सीन को पूरी तरह से बदल दिया था। “एक लंबा डायलॉग था जिसमें मैं कह रहा था, ‘तुमने मुझे बाहुबली नहीं बनाया, और अब मैं ऐसा करूँगा,’ वगैरह, और शीशे के सामने खड़े होकर बदले की अपनी भावना साफ़ ज़ाहिर कर रहा था। आखिरी समय पर, डायरेक्टर सेट पर मेरे पास आए और बोले, ‘मैं नहीं चाहता कि तुम कोई डायलॉग बोलो। मेरे पास एक आइडिया है।’

डायरेक्टर बिना डायलॉग के फिल्माना चाहते थे वो सीन

सैफ अली खान ने बताया कि विशाल भारद्वाज उस सीन को बिना किसी डायलॉग के फिल्माना चाहते थे। उनके मुताबिक, सैफ को शीशे के सामने खड़े होकर हथौड़े से उसे तोड़ना था, जिससे हाथ से निकला खून चेहरे पर फैल जाए। इसके बाद उन्हें सीधे किरदार का क्लाइमैक्स पूरा करना था। सैफ ने कहा कि यह आइडिया बेहद दमदार और समझदारी भरा था, क्योंकि पूरा सीन सिर्फ एक शॉट में शूट हो गया।

लंगड़ा त्यागी के लिए पहली पसंद थे आमिर खान

इससे पहले, 'फिल्म कंपेनियन' के साथ बातचीत में सैफ ने उन खबरों पर भी बात की थी जिनमें कहा गया था कि 'लंगड़ा त्यागी' के रोल के लिए पहले आमिर खान से बात की गई थी। लेकिन वो सीन में बदलाव करना चाहते थे, लेकिन वो बात नहीं बनी और उनको साइन किया गया।”

ओमकारा के बारे में (Saif Ali Khan Omkara 20 Years)

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ये फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'ओथेलो' पर आधारित थी, जिसमें उत्तर भारत के ग्रामीण इलाकों की कहानी दिखाई गई थी, जो आज भी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन साहित्यिक रचना पर आधारित फ़िल्मों (लिटरेरी अडैप्टेशन) में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में जाति, सत्ता और पितृसत्ता जैसे मुद्दों को बखूबी दिखाया गया था।

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट के बारे में

जानकारी के लिए बता दें कि सैफ अली खान हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'कर्तव्य' में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आये थे आए थे। इस फिल्म में रासिका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और सौरभ द्विवेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। सैफ अली खान की आने वाली फिल्मों में 'हैवान' है, जो मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी अडैप्टेशन है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं। इसके साथ ही एक्टर राहुल ढोलकिया की आने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज 'हम हिंदुस्तानी' में भी एक दमदार रोल में दिखाई देंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग