8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरी मां, आपका शुक्रिया’, मां उर्मिल पॉल पर जान छिड़कते थे मनीष पॉल, 77 साल में हुआ निधन

Maniesh Paul Mother Urmil Passed Away: अभिनेता मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस समय शोक की लहर है।
2 min read
Google source verification
Maniesh Paul Mother Urmil Passed Away

Maniesh Paul Mother Urmil Passed Away (सोर्स- @ manieshpaul)

Maniesh Paul Mother Urmil Passed Away: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल पॉल का निधन हो गया है। 8 जुलाई को 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। मनीष की टीम की ओर से पोस्ट करते इस बात की जानकारी दी गई है। मां के जाने से मनीष पॉल को गहरा सदमा लगा है। इस खबर से मनीष पॉल के परिवार और करीबी लोगों में शोक की लहर है।

मां उर्मिल के बेहद करीब थे मनीष

मनीष ने कुछ समय पहले मदर्स डे के मौके पर मां के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने मां को मदर्स डे विश करते हुए लिखा था- मेरी मां, मेरी बच्चों की मां, सभी चीजों के लिए आपका शुक्रिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्मिल पॉल ने बुधवार, 8 जुलाई को दिल्ली में अंतिम सांस ली। फिलहाल उनके निधन की वजह सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जाता है कि मनीष पॉल की जिंदगी और करियर में उनकी मां का अहम योगदान रहा। उन्होंने हर मुश्किल दौर में बेटे का हौसला बढ़ाया और सफलता की राह में हमेशा मजबूत सहारा बनी रहीं।

मां का जिक्र कई बार कर चुके हैं मनीष

मनीष पॉल कई इंटरव्यू में अपनी मां के संघर्ष, त्याग और सपोर्ट के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर कहा था कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मां की सबसे बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में उनके निधन की खबर ने मनीष को गहरा सदमा पहुंचाया है।

ऐसे शुरू हुआ था करियर

दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनीष पॉल पहले रेडियो जॉकी और वीडियो जॉकी रहे। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और टीवी होस्टिंग के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। अभिनय के साथ-साथ वे वेब सीरीज और कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।