8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

Bhagyashree Sharma On Maa Hai Na: भाग्यश्री शर्मा ने हाल ही में 'मां है ना' शो को लेकर खुलासा किया है कि वो एक वक्त पर काफी घबरा गई हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Bhagyashree Sharma On Maa Hai Na

Bhagyashree Sharma On Maa Hai Na (सोर्स- @zee5)

Bhagyashree Sharma On Maa Hai Na: सोशल मीडिया की दुनिया में लाखों लोगों का मनोरंजन करने वाली कंटेंट क्रिएटर भाग्यश्री शर्मा, जिन्हें फैंस 'भाग्यब्रो' के नाम से जानते हैं, इन दिनों अपने पहले रियलिटी शो 'मां है ना' को लेकर चर्चा में हैं। कैमरे के सामने हमेशा आत्मविश्वास से नजर आने वाली भाग्यश्री ने हाल ही में अपने इस नए सफर को लेकर कई दिलचस्प और भावुक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि रियलिटी शो का मंच उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव था, जहां शुरुआत में वह खुद को बेहद असहज महसूस कर रही थीं।

भाग्यश्री ने बताया शो का अनुभव

'एचटी सिटी' से बात करते हुए भाग्यश्री शर्मा ने बताया कि इस शो का हिस्सा बनने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी मां थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि इस शो में उनकी मां भी उनके साथ रहेंगी, तभी उन्होंने बिना ज्यादा सोचे इसके लिए हामी भर दी। उनके मुताबिक, इस शो की सबसे खास बात ट्रॉफी या प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपनी मां के साथ बिताए गए वो पल हैं जो हमेशा उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी।

स्टेज पर जाने से पहले बुरी तरह घबरा गई थीं भाग्यश्री

भाग्यश्री ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के सामने वीडियो बनाने के बावजूद रियलिटी शो का अनुभव बिल्कुल अलग था। उन्होंने कहा कि परिचय देने के लिए जैसे ही स्टेज पर जाने की बारी आई, वो इतनी घबरा गई थीं कि उन्हें लगा कि वो मर जाऊंगी। हालांकि शो शुरू होने के बाद धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास लौट आया और फिर उन्होंने पूरे सफर का भरपूर आनंद लिया।

शो में खुद को अकेला महसूस करने लगी थीं

भाग्यश्री ने बताया कि शुरुआत में उन्हें ऐसा लगा जैसे वो इस माहौल का हिस्सा ही नहीं हैं। शो के ज्यादातर प्रतिभागी पहले से एक-दूसरे को जानते थे, जबकि वa खुद को अलग-थलग महसूस कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण सीख हासिल की कि अगर नए लोगों से जुड़ना है तो पहल खुद करनी पड़ती है। उन्होंने बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे सभी के साथ सहज होती चली गईं।

मेलबर्न में संघर्ष भरे दिनों को भी किया याद

अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए भाग्यश्री ने बताया कि मेलबर्न में पढ़ाई के दौरान आर्थिक स्थिति आसान नहीं थी। पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए उन्होंने कई तरह की पार्ट-टाइम नौकरियां कीं। कभी हाउसकीपिंग का काम किया तो कभी स्टोर में नौकरी की। उनका कहना है कि उन दिनों हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

मां को कभी नहीं बताईं अपनी परेशानियां

भाग्यश्री ने बताया कि उनकी मां अक्सर उनसे पूछती थीं कि सब कुछ ठीक है या नहीं। मां को अंदाजा हो जाता था कि वह किसी मुश्किल से गुजर रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी परेशानियां खुलकर नहीं बताईं। उनका मानना था कि अपनी समस्याओं का समाधान उन्हें खुद ही निकालना चाहिए और परिवार पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहिए।

अब मां का सपना पूरा करना चाहती हैं भाग्यश्री

भाग्यश्री ने बातचीत के दौरान अपनी मां के सबसे बड़े सपने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने कभी हवाई जहाज में सफर नहीं किया था और हमेशा विदेश घूमने की इच्छा रखती थीं। अब वो चाहती हैं कि जल्द ही अपनी मां को इंटरनेशनल ट्रिप पर लेकर जाएं और उनका ये सपना पूरा करें।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग