3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई की बारिश बनी आफत! उर्वशी ढोलकिया के बेटे की कार हुई चकनाचूर, पेड़ गिरने का VIDEO देख दहल जाएंगे

Mumbai Rains: मुंबई की बारिश ने इस बार लोगों की जिंदगी फिर से मुश्किलों में डाल दी है। तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिनमें से एक दर्दनाक घटना उर्वशी ढोलकिया के बेटे की कार के साथ हुई।
2 min read
Google source verification
urvashi dholakia

urvashi dholakia son Kshitij Dholakia (instagram: urvashidholakia)

Mumbai Rains: मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्टार्स को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के बेटे और एक्ट्रेस क्षितिज ढोलकिया हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। भारी बारिश के दौरान उनकी पार्किंग में खड़ी कार पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात ये रही कि हादसे के समय क्षितिज कार के अंदर मौजूद नहीं थे और किसी तरह की हानि नहीं हुई।

मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड और अधिकारी पेड़ हटाते दिखे

इस घटना के बाद क्षितिज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए, जिनमें उनकी कार पूरी तरह पेड़ के नीचे दबती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारी पेड़ हटाने की कोशिश करते नजर आए। क्षितिज ने वीडियो के जरिए बताया कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन सबसे बड़ी राहत यही है कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

एक्टर ने अपने पोस्ट में मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड का थैंक्स भी किया। उन्होंने लिखा कि ये घटना इस बात की याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अप्रत्याशित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं क्योंकि हादसे के वक्त वो कार में नहीं थे। साथ ही उन्होंने बचाव कार्य में तेजी से मदद पहुंचाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग का आभार व्यक्त किया।

तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति

बता दें, पिछले कुछ दिनों से मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक कई क्षेत्रों में 140 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ समय तक भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

क्षितिज ढोलकिया की काम की बात करें तो एकता कपूर के चर्चित सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। एक्टिंग से पहले वो फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं और 'हमशकल्स','ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।