29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सिर्फ क्रेडिट लेने से काम नहीं चलेगा’, Ram Mandir विवाद पर एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने नेताओं पर साधा निशाना

Devoleena Bhattacharjee on Ram Mandir Donation: राम मंदिर चंदा घोटाले पर टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने राजनीतिक जवाबदेही को लेकर नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए। एक्ट्रेस ने कहा कि कोई भी नेता या पार्टी सवालों से ऊपर नहीं होनी चाहिए।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 29, 2026

Devoleena Bhattacharjee on Ram Mandir Donation Row

राम मंदिर चंदा विवाद पर Devoleena का पोस्ट वायरल। (फोटो सोर्स: devoleena)

Devoleena Bhattacharjee on Ram Mandir Donation Row: अयोध्या में राम मंदिर के लिए भक्तों द्वारा दिए गए चंदे के कथित गबन की जांच एक हाई-लेवल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंपी गई है और टीम उसकी पड़ताल कर रही है। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने राजनीतिक पार्टियों पर सवाल उठाए कि उन्होंने मंदिर के निर्माण का क्रेडिट तो लिया, लेकिन गड़बड़ी के आरोप सामने आने पर चुप रहे। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वो किसी नेता के बजाय देश और उसके मूल्यों के प्रति समर्पित रहें।

एक्ट्रेस ने राजनीतिक जवाबदेही पर उठाये सवाल

सोशल मीडिया पर, देवोलीना ने राम मंदिर से जुड़े चंदे के कथित घोटाले की जांच के बीच राजनीतिक नेताओं की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए एक लंबा नोट लिखा, "पूरे राजनीतिक नेतृत्व ने गर्व के साथ राम मंदिर के निर्माण का क्रेडिट लिया। इतना ही नहीं मंदिर निर्माण चुनावी अभियानों का एक बड़ा मुद्दा बन गया और इससे निश्चित रूप से वोट भी मिले। लेकिन उसके बाद क्या?"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "जब चोरी, कुप्रबंधन या गड़बड़ी के आरोप सामने आते हैं, तो जवाबदेही कहां होती है? क्या श्रेय तभी लिया जाता है जब सब कुछ ठीक होता है, और जब चीजें गलत होती हैं तो जिम्मेदारी गायब हो जाती है?"

सिर्फ क्रेडिट लेने से काम नहीं चलेगा

देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे कहा कि राम मंदिर से जुड़े लाखों भक्तों की आस्था और भरोसे की रक्षा पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अक्सर कामयाबी का जश्न तो मनाती हैं, लेकिन सवाल या आरोप उठने पर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती हैं।

इसके साथ ही अपनी पोस्ट में सभी धर्मों पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "कभी-कभी ऐसा लगता है कि हर पक्ष एक ही पैटर्न का पालन करता है। कामयाबियों का जश्न मनाना, लेकिन सवाल उठने पर जिम्मेदारी से बचना।"

लोगों को सही का साथ देना चाहिए

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने ये भी कहा कि उनकी वफादारी किसी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी के बजाय देश और उसके मूल्यों के प्रति है। देवोलीना ने लिखा कि लोगों को सही का साथ देना चाहिए, भले ही इसके लिए उन्हें उन लोगों से सवाल पूछना पड़े जिन्हें वो पसंद करते हैं। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जवाबदेही जरूरी है और हर किसी को, चाहे उनका पद कुछ भी हो, अपने कामों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

देवोलीना ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, "इसीलिए मेरा मानना ​​है कि खुद को देश के प्रति समर्पित करें, न कि किसी व्यक्ति के प्रति। जब हमारी निष्ठा किसी नेता या राजनीतिक पार्टी के बजाय देश और उसके मूल्यों के प्रति होती है, तो जरूरत पड़ने पर हम सही का साथ दे सकते हैं। भले ही हम किसी ऐसे व्यक्ति को पसंद करते हों जो गलत है, फिर भी गलत तो गलत ही होता है।"

कौन हैं देवोलीना भट्टाचार्जी

टीवी सीरियल 'Saath Nibhaana Saathiya' से घर-घर में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टीवी शोज से की थी. मगर उनको सबसे ज्यादा पहचान गोपी बहू के किरदार से मिली थी। गोपी बहू के बाद देवोलीना ने कई और किरदार भी निभाए और रियलिटी शो Bigg Boss 13 में नजर आईं। बता दें कि देवोलीना अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखती हैं, जिसके चलते कई बार वह चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में राम मंदिर डोनेशन विवाद को लेकर उनके बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।