8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Orry ने शेयर कीं अंशुला कपूर की शादी की खूबसूरत फोटोज, सितारों से सजी इस जश्न की तस्वीरें देखने लायक हैं

Orry Shares Anshula Kapoor Wedding photos: अंशुला कपूर की शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आईं। ओरी ने आलिया भट्ट के फनी पोज़, रेखा की गर्मजोशी भरी झप्पी और कई अनदेखे पल फैंस के साथ शेयर किए।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 08, 2026

Anshula Kapoor Wedding

Orry ने शेयर कीं अंशुला कपूर की शादी की खूबसूरत फोटोज। (फोटो सोर्स: orry)

Anshula Kapoor Wedding: हाल ही में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। अंशुला इस फंक्शन में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई जाने माने सेलिब्रिटीज शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं, जिन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरीं। इन फोटोज में फैमिली के इमोशनल पल, मेहमानों की मस्ती और सितारों की मौजूदगी देखने को मिली।

बता दें कि शादी के जश्न की कुछ इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं, जिनमें आलिया भट्ट, रेखा और अन्य सेलेब्स के साथ बिताए गए यादगार पल फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।

आलिया भट्ट और रखा के साथ Orry ने दिए फनी पोज

इन तस्वीरों में, जहां हर तस्वीर इस भव्य समारोह की खूबसूरती बयां कर रही थी, वहीं दो खास पलों ने तुरंत लोगों का ध्यान खींच लिया। इनमें पहला है आलिया भट्ट के साथ उनका मजेदार पोज़ और दूसरा है दिग्गज अभिनेत्री रेखा के साथ उनका दिल छू लेने वाला गले मिलना। आलिया भट्ट के साथ पोज़ देते हुए ओरी ने उनकी मस्ती भरी एनर्जी को मैच किया और दोनों ने कैमरे के लिए एक ड्रामेटिक, लगभग एडिटोरियल अंदाज वाला पोज़ दिया। आलिया इस मौके पर प्रिंटेड एथनिक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आईं, वहीं ओरी का खास अंदाज और उनके सिग्नेचर एक्सप्रेशंस ने तस्वीर में और भी ग्लैमर जोड़ दिया। यह तस्वीर शादी समारोह की सबसे खास झलकियों में से एक बन गई।

आलिया के साथ ही आइकॉनिक रेखा के साथ ओरी की फोटो ने भी ने भी फैंस का दिल जीत लिया। इस तस्वीर में दिग्गज अभिनेत्री रेखा, ओरी को मुस्कुराते हुए गले लगाती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि रेखा के चाहने वालों के साथ ही ओरी के फैंस के बीच यह प्यारा पल न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बन गया, बल्कि शादी की सबसे पसंदीदा झलकियों में भी शामिल हो गया।

ओरी के बारे में

ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और इंटरनेट सेंसेशन हैं। वो अक्सर बॉलीवुड स्टार्स और स्टारकिड्स के साथ अपनी तस्वीरों और पार्टी अपीयरेंस को लेकर चर्चा में रहते हैं और ओरी का अनोखा फैशन सेंस और बेबाक अंदाज उन्हें सोशल मीडिया पर अलग पहचान दिलाता है। हाल के सालों में वो कई रियलिटी शोज, इवेंट्स और सेलिब्रिटी गैदरिंग्स में नजर आ चुके हैं।