9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आज मेरी दुनिया खामोश हो गई’…मां के निधन के बाद भावुक कर गया मनीष पॉल का पोस्ट, सितारों ने बांधा ढांढस

Maniesh Paul Emotional Post For Mother: होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने अपनी मां के निधन के बाद अब एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने क्या कुछ कहा है अपने पोस्ट में, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Maniesh Paul Mother Death News

Maniesh Paul Mother Death News (सोर्स- @manieshpaul)

Maniesh Paul Mother Death News: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर दी। अपने शब्दों में उन्होंने मां को अपनी पहली दुनिया, सबसे बड़ा सहारा और सबसे मजबूत इंसान बताया। पोस्ट सामने आते ही फिल्म और टीवी जगत के कई सितारों ने उन्हें सांत्वना दी और इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने की दुआ की।

भावुक पोस्ट में मां को कहा- मेरी पहली दुनिया

मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि आज दुनिया पहले से ज्यादा शांत महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई की सुबह उन्होंने अपनी मां को हमेशा के लिए अलविदा कहा। अभिनेता ने लिखा कि उनकी मां ही उनका पहला घर, सबसे बड़ी ताकत और जीवन की सबसे सुरक्षित जगह थीं।

उन्होंने कहा कि मां के जाने से जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। हालांकि उनकी मां ने जो प्यार, संस्कार, मजबूती और दयालुता उन्हें सिखाई, वही अब जीवनभर उनके साथ रहेगी।

'फिर मिलेंगे मां' कहकर दी अंतिम विदाई

अपने इमोशनल मैसेज के आखिर में मनीष पॉल ने मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि उन्हें उम्मीद है उनकी मां अब शांति में होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मां जैसा प्यार दुनिया में कोई नहीं दे सकता और वह उनसे फिर मिलने तक उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे। ये पोस्ट पढ़ते ही उनके लाखों प्रशंसक भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि संदेश आने लगे।

बॉलीवुड और टीवी सितारों ने जताया दुख

मनीष पॉल की पोस्ट पर कई बड़े सितारों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता वरुण धवन ने हार्ट इमोजी के साथ अपना दुख जताया। वहीं आयुष्मान खुराना ने लिखा कि उनकी मां हमेशा उनके लिए गार्जियन एंजेल बनकर रहेंगी।

मौनी रॉय ने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि उन्हें इस खबर का बेहद अफसोस है। कॉमेडियन किकू शारदा ने 'ओम शांति' लिखकर श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने मनीष और उनके परिवार के लिए हिम्मत और शक्ति की कामना करते हुए लंबा भावुक संदेश लिखा।

इसके अलावा गौहर खान, मलाइका अरोड़ा, विशाल ददलानी, ईशा गुप्ता, करण वाही, युविका चौधरी, आरती सिंह, साउंडर्या शर्मा, क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी मनीष पॉल के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।