7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दादी ने कटे हुए पैर का कराया अंतिम संस्कार’, पूजा भट्ट ने सुनाया हैरान कर देने वाला किस्सा

Pooja Bhatt Grandmother Amputated Leg: हाल ही में पूजा भट्ट ने अपनी दादी के उस अजीब फैसले को याद करते हुए बताया कि डायबिटीज की वजह से पैर काटे जाने के बाद उनकी दादी ने उस कटे हुए पैर का अंतिम संस्कार करने की जिद की थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 07, 2026

Pooja Bhatt Grandmother Story

Pooja Bhatt ने सुनाया परिवार का सबसे अजीब किस्सा। (फोटो सोर्स: IMDb)

Pooja Bhatt Grandmother Story: महेश भट्ट की बेटी, फिल्ममेकर और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने हाल ही में अपनी दादी, बेट्टी बर्था ब्राइट को याद किया। दादी को याद करते हुए पूजा ने उनसे जुड़ा एक अनोखा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनकी दादी एक मजबूत इरादों वाली महिला थीं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी दादी का सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत बहुत ही यूनीक था।

पूजा भट्ट की दादी ने की कटे हुए पैर के अंतिम संस्कार की मांग

हाल ही में साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट पर पूजा भट्ट ने कहा कि उनकी दादी "बहुत मजबूत" थीं। उन्होंने बताया कि अपनी जिंदगी के आखिरी सालों में उनकी दादी को डायबिटीज हो गई थी, जिसकी वजह से उनका पैर काटना पड़ा। ऑपरेशन के बाद, उनकी दादी ने कटे हुए पैर का अंतिम संस्कार करने की जिद की और पूरे परिवार को उस अनोखी रस्म में शामिल भी होना पड़ा।

'दादी सबके चेहरे के भाव देख रही थीं…'

पूजा भट्ट ने आगे बताया कि उनकी दादी (अर्मेनियाई और अंग्रेज-आयरिश मूल की थीं, इसलिए उनकी जिद को पूरा करने के लिए हमें चर्च जाना पड़ा. उन्होंने बताया, "हमें सेंट एंड्रयूज चर्च जाना पड़ा, जहां उनके पैर को दफनाया जा रहा था और मेरी दादी भी वहां मौजूद थीं। हम सब सोच रहे थे, 'ये क्या हो रहा है? ये तो अंतिम दिन की तैयारी जैसा लग रहा है।'" असल में वो सबको देख रही थीं और नोट्स ले रही थीं। ये अजीब मजाक जैसा लग रहा था। इस दौरान वो सबके हाव-भाव देख रही थीं कि हम सब कैसा बर्ताव कर रहे हैं, कौन आया है और कौन नहीं। हममें से कई लोग एक-दूसरे को ऐसे देख रहे थे जैसे सोच रहे हों, 'हम यहां आखिर कर क्या रहे हैं?'"

पूजा भट्ट का वर्क फ्रंट

जानकारी के लिए बता दें कि पूजा आखिरी बार प्राइम वीडियो की 2024 सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में नजर आई थीं। इसकेअलावा वो रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' (2023) और फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' (2022) में भी दिखाई दी थीं।