10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गौरव खन्ना खुशकिस्मत हैं जो आकांक्षा चमोला जैसी चुड़ैल से पीछा छूटा’,Lock Upp में श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा

Shreya Kalra on Akanksha Chamola: 'लॉक अप' शो में जब श्रेया कालरा ने अपना गुस्सा जताया, तो उन्होंने एक्सेप्ट किया कि गौरव खन्ना वास्तव में खुशकिस्मत हैं जो उन्हें आकांक्षा चमोला जैसी तगड़ी और चालाक औरत से पीछा छूटा।
2 min read
Google source verification
Shreya Kalra

Shreya Kalra (this photo from x:@sidkannan/@Pankush90)

Shreya Kalra on Akanksha Chamola: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप' में एक बार फिर रिश्तों और प्राइवेट लाइफ को लेकर बहस ने नया मोड़ ले लिया। Lock Upp में शुरू हुई पर्सनल बाउंड्री पर चर्चा देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। इस दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला और उनके पति गौरव खन्ना को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने घर का माहौल गर्म कर दिया।

गौरव पर बेवजह आरोप लगाए गए, ऐसी पत्नी भगवान किसी को न दे

बातचीत की शुरुआत इस मुद्दे से हुई कि क्या कंटेस्टेंट्स को अपनी निजी जिंदगी को गेम का हिस्सा बनाना चाहिए। श्रेया कालरा ने कहा कि जब पर्सनल लाइफ को बार-बार गेम में लाया जाता है तो विवाद बढ़ते हैं और माहौल खराब हो जाता है। उनका मानना था कि प्रतियोगियों को अपनी रणनीति और प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए, न कि निजी रिश्तों को बहस का विषय बनाना चाहिए।

इसी चर्चा के दौरान श्रेया ने अचानक गौरव खन्ना का नाम लेते हुए कहा,"Gaurav Khanna is a blessed man" उनकी इस बात पर पास बैठीं शिल्पा शिंदे ने भी हामी भरते हुए कहा, "सही बात है।" इसके बाद श्रेया कालरा का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने दोबारा अपनी बात दोहराते हुए कहा,'गौरव खन्ना खुशकिस्मत हैं कि उनका आकांक्षा चमोला जैसी चुड़ैल से पीछा छूट गया'। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि बिग बॉस 19 जीतने के बाद भी गौरव पर बेवजह आरोप लगाए गए, ऐसी पत्नी भगवान किसी को न दें। श्रेया की इस कमेंट ने घर के बाकी सदस्यों को भी हैरान दिया।

राम कपूर ने माहौल को शांत करने की कोशिश की

हालांकि, Lock Upp में मौजूद कुछ कंटेस्टेंट्स ने इस तरह की निजी कमेंट्स से दूरी बनाने की सलाह दी। उनका कहना था कि रियलिटी शो में मुकाबला गेम का होना चाहिए, न कि किसी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट का। कुछ कंटेस्टेंट ने ये भी माना कि व्यक्तिगत रिश्तों को बहस का हिस्सा बनाने से विवाद और बढ़ते हैं।

इसी बीच, एक्टर राम कपूर ने माहौल को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में ड्रामा अपने आप बन जाता है, इसलिए हर बहस में किसी की निजी जिंदगी को घसीटने की जरूरत नहीं होती। उनकी इस बात के बाद कुछ देर के लिए माहौल शांत जरूर हुआ, लेकिन श्रेया कालरा की विवादित कमेंट्स पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। अब देखना मजेदार होगा कि आने वाले एपिसोड्स में आकांक्षा चमोला इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।