10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशाल टंडन के साथ क्या इस वजह से हुआ था शिवांगी जोशी का ब्रेकअप? Lock Upp में हुआ खुलासा

Shreya Kalra Makes SHOCKING Claim: टेलीविजन स्टार शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के बीच ब्रेकअप को लेकर हाल ही में शो "Lock Upp" में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
2 min read
Google source verification
Shreya Kalra and Shivangi Joshi

Shreya Kalra and Shivangi Joshi (instagram: shreyakalraa/shivangijoshi18)

Shreya Kalra Makes SHOCKING Claim: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp' में एक बार फिर निजी रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने एक्टर कुशाल टंडन को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने घर के अंदर और सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। श्रेया ने बातचीत के दौरान ने आरोप लगाया कि जब कुशाल कथित तौर पर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ रिलेशनशिप में थे, उसी दौरान उन्होंने उन्हें सोशल मीडिया पर डायरेक्ट DM किया था।

शूटिंग खत्म होने के बाद कुशाल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया

शो में शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत करते हुए श्रेया ने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद कुशाल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। उन्होंने कहा कि उस समय वो खुद भी किसी और को डेट कर रही थीं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि कुशाल और शिवांगी एक-दूसरे के काफी करीब हैं। श्रेया के अनुसार, शुरुआत कुशाल की ओर से हुई थी, लेकिन उन्होंने कभी उस बातचीत को आगे नहीं बढ़ाया।

इतना ही नहीं, श्रेया ने ये भी दावा किया कि कुछ समय बाद उनकी मुलाकात एक शूटिंग सेट पर शिवांगी जोशी से हुई। तो वहीं उन्हें पता चला कि कुशाल ने शिवांगी से कहा था कि सबसे पहले श्रेया ने उन्हें फॉलो किया और मैसेज भेजा था। इस बात को लेकर श्रेया ने तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि उन्होंने कभी किसी मेल को पहले मैसेज नहीं किया।

शिल्पा शिंदे ने पूछा कि क्या चैट पढ़ने के बाद शिवांगी इमोशनल हुई थीं

श्रेया कालरा ने कथित तौर पर अपना मोबाइल फोन शिवांगी को दे दिया, ताकि वो दोनों के बीच हुई पूरी चैट पढ़ सकें। इस पर श्रेया का कहना है कि चैट देखने के बाद शिवांगी को समझ आ गया कि बातचीत की शुरुआत उनकी ओर से नहीं हुई थी और उन्होंने किसी तरह की फ्लर्टिंग भी नहीं की थी। जब शिल्पा शिंदे ने पूछा कि क्या चैट पढ़ने के बाद शिवांगी इमोशनल हुई थीं, तो श्रेया ने कहा कि शूटिंग खत्म होने के बाद वो रो पड़ी थीं। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ महीनों बाद कुशाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने और शिवांगी के अलग होने की जानकारी शेयर की थी।

बता दें, कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के रिश्ते की खबरें टीवी शो 'बरसातें मौसम प्यार का' के दौरान सामने आई थीं और बाद में दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और फिर अलग होने की जानकारी भी सार्वजनिक की थी। हालांकि, श्रेया कालरा द्वारा किए गए इन दावों पर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद, 'Lock Upp' में किया गया ये खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।