
Aamir Khan-Gauri Spratt Marriage (सोर्स- @ Hauterrfly)
Aamir Khan-Gauri Spratt Marriage: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कुछ दिन पहले आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की है। इसी बीच उनके बेटे और अभिनेता जुनैद खान का करीब एक साल पुराना इंटरव्यू इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जुनैद रिश्तों को लेकर अपनी राय रखते नजर आते हैंय़
वायरल क्लिप में इंटरव्यू के दौरान जुनैद खान से पूछा जाता है कि क्या वो रिश्तों को लेकर अपने पिता से सलाह लेते हैं। इसके जवाब में वो मुस्कुराते हुए कहते हैं कि वो रिलेशनशिप एडवाइस अपने पिता से नहीं लेते, बल्कि अपनी मां से लेते हैं। उनका कहना था कि उनके पिता रिश्तों के मामले में सफल नहीं रहे हैं और इसी वजह से वो अक्सर मजाक में कहते हैं कि उनके बच्चे उनकी बात नहीं सुनते।
जुनैद का यह बयान उस समय दिया गया था, लेकिन अब आमिर खान की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह वीडियो दोबारा वायरल हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और अन्य मंचों पर लोग इस क्लिप को शेयर कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो को किस संदर्भ में दोबारा शेयर किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी दो हिस्सों में बंट गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जुनैद ने अपनी व्यक्तिगत राय ईमानदारी से रखी है और हर व्यक्ति को अपने अनुभव के आधार पर सलाह लेने का अधिकार है। वहीं कई यूजर्स ने आमिर खान की निजी जिंदगी और उनके रिश्तों को लेकर टिप्पणी करते हुए इस बयान को सही ठहराने की कोशिश की।
दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी कहा कि किसी परिवार के निजी रिश्तों को सार्वजनिक बहस का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इंटरव्यू के एक छोटे हिस्से को अलग संदर्भ में वायरल करना उचित नहीं है। कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि जुनैद अपने पिता का सम्मान करते हैं और किसी पुराने बयान को मौजूदा घटनाओं से जोड़कर देखना सही नहीं होगा।
Updated on:
10 Jul 2026 03:17 pm
Published on:
10 Jul 2026 03:12 pm
