11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’

Alok Nath Controversy: टीवी एक्टर राजेश पुरी ने कहा कि #MeToo के आरोपों के बाद आलोक नाथ ने खुद को इंडस्ट्री से दूर कर लिया है। उन्होंने बताया कि एक्टर अब काम नहीं ले रहे हैं, और कहा, "वो किसी का सामना नहीं करना चाहते" और ज्यादातर अपने घर पर ही रहते हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 11, 2026

Alok Nath MeToo Controversy

आलोक नाथ पर दोस्त राजेश पुरी का खुलासा। (फोटो सोर्स: IMDb)

Alok Nath MeToo Controversy: बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो के 'संस्कारी बाबूजी' और पिता के कई किरदार निभाकर मशहूर हुए दिग्गज एक्टर आलोक नाथ पर 2018-19 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में #MeToo मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस विवाद के बाद से 70 साल के एक्टर ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रह रहे हैं। उनके बचपन के दोस्त और एक्टर राजेश पुरी ने बताया है कि आलोक नाथ अब अकेले रहते हैं और काम के ऑफर भी नहीं ले रहे हैं।

MeToo विवाद के बाद अकेले रह रहे हैं आलोक नाथ (Alok Nath MeToo Controversy)

हाल ही में राजेश पूरी ने एक इंटरव्यू में बताया, "जब आलोक नाथ पर #MeToo के आरोप लगे, तो सब चौंक गए क्योंकि उन्हें एक 'संस्कारी' एक्टर के तौर पर जाना जाता था। आरोपों के बाद, उन्होंने खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया। वो इंडस्ट्री से लगभग गायब हो गए हैं और ज्यादातर अपने घर पर ही रहते हैं।"

'आलोक नाथ किसी का सामना नहीं करना चाहते'

इसके अलावा, राजेश ने बताया कि जब भी वो आलोक नाथ को अपने घर या फार्महाउस पर बुलाते हैं, तो एक्टर उनसे मिलने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही आलोक कभी-कभी फोन पर अच्छे से बात करते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि एक टैलेंटेड एक्टर की काबिलियत बर्बाद हो रही है। राजेश ने ये भी बताया कि आलोक अब काम के लिए कोई प्रोजेक्ट नहीं लेते और घर से ही काम करना पसंद करते हैं, क्योंकि वो बहुत दुखी हैं।

जो हुआ, सो हुआ, बिना आग के धुआं नहीं उठता

इसके आगे राजेश ने कहा, "जो हुआ, सो हुआ। बिना आग के धुआं नहीं उठता। उन्हें अफसोस है, और जो हुआ वो अच्छा नहीं था। अब वो किसी का सामना नहीं करना चाहते। मैं भी उनको कहीं बुलाता हूं तो भी वो नहीं आते।"

आलोक नाथ को 'साफ दिल' वाला इंसान बताया

इसके आगे राजेश पुरी ने आलोक नाथ को बहुत साफ दिल वाला इंसान बताते हुए कहा कि वो अब पूरी तरह बदल गए हैं और उन्होंने शराब भी छोड़ दी है। राजेश ने कहा कि आलोक बहुत खतरनाक तरीके से शराब पीते थे और इसका उन पर गहरा असर पड़ता था। उन्होंने बताया कि आलोक के बारे में दो बातें थीं: पहली, उन्हें कोई भी ऐसी बात बर्दाश्त नहीं होती थी जिससे वे परेशान हों, और दूसरी, शराब के साथ उनका रिश्ता।

'शराब पीने के बाद आलोक नाथ बदतमीजी करने लगते थे'

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी आउटडोर फिल्म शूट के दौरान आलोक को बदतमीजी करते हुए नहीं देखा। हालांकि, शराब पीने के बाद आलोक का बर्ताव बहुत बुरा हो जाता था। शराब पीने के बाद जो भी बात उन्हें परेशान करती थी, वो बाहर आ जाती थी और वो खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करते थे, और बताते थे कि कुछ ठीक नहीं है।