11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

Akansha Cocktail Party: आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा की शादी से पहले आयोजित कॉकटेल पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
2 min read
Google source verification
Akansha Cocktail Party

Akansha Cocktail Party (instagram: bhavyaarora/AkanshaRanjanKapoor)

Akansha Cocktail Party: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा आज मुंबई में एक प्राइवेट इवेंट में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले आयोजित उनकी कॉकटेल पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है, जिसमें दोनों फिल्म 'तमाशा' के फेमस गाने 'अगर तुम साथ हो' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। वायरल वीडियो में आकांक्षा और शरण गाने के बोलों के साथ गुनगुनाते हुए पूरे उत्साह के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की सहज बॉन्डिंग और शानदार केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

आलिया भट्ट का डांस भी हुआ वायरल

कॉकटेल पार्टी का एक और वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें आलिया भट्ट फिल्म कल हो ना हो के फेमस गाने 'माही वे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ आकांक्षा रंजन की बहन अनुष्का रंजन, वाणी कपूर, आदित्य सील और कई अन्य मेहमान भी डांस फ्लोर पर दिखाई दिए। स्टार्स से सजी इस पार्टी की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।

रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आकांक्षा और शरण

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने पारंपरिक फेरे और बड़े धार्मिक रीति-रिवाजों की बजाय रजिस्टर्ड मैरिज का फैसला किया है। कानूनी प्रक्रिया मुंबई स्थित रंजन परिवार के घर पर पूरी होने की उम्मीद है। शादी के बाद कपल का ये निजी समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है।

आकांक्षा के ब्राइडल लुक ने बटोरी सुर्खियां

कॉकटेल पार्टी में आकांक्षा रंजन कपूर ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ब्लश पिंक सीक्विन लहंगा पहना। उनके लुक में स्ट्रैपी एम्बेलिश्ड ब्लाउज, मरमेड-स्टाइल स्कर्ट और हल्के गुलाबी रंग का जॉर्जेट दुपट्टा शामिल था। पूरे लुक में मॉडर्न ब्राइडल स्टाइल की झलक देखने को मिली।

बॉलीवुड सितारों का स्टाइल भी रहा चर्चा में

इस समारोह में कई बॉलीवुड सितारों ने अपने फैशन से भी फैंस का ध्यान खींचा। बता दें, आलिया भट्ट गहरे बैंगनी रंग की फ्लोरल सिल्क साड़ी और ऑफ-शोल्डर ब्लाउज में नजर आईं। तो वहीं, जान्हवी कपूर ने डिकंस्ट्रक्टेड साड़ी स्टाइल अपनाया, जिसमें स्टेटमेंट ब्लाउज, एम्बेलिश्ड स्कर्ट और केप-स्टाइल पल्लू शामिल था।

इसके साथ ही, वाणी कपूर ने रोहित बल के 'काश-गुल' कलेक्शन का ब्लैक वेलवेट लहंगा पहना, जबकि अर्जुन कपूर ब्लैक टक्सीडो में दिखाई दिए। सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ समारोह में पहुंचीं और पारंपरिक सलवार सूट में नजर आईं। बता दें, सोशल मीडिया पर सामने आए इन वीडियो और तस्वीरों को फैंस लगातार पसंद कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग