
Soni Razdan/alpha (IMDb)
Soni Razdan fiercely defends Alia Bhatt against trolling: बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' (Alpha) को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, लेकिन YRF स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों की कम्पैर में इसकी शुरुआती कमाई कम रही। इसी बीच ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रहीं आलिया के सपोर्ट में उनकी मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान खुलकर सामने आई हैं।
फिल्म रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोनी राजदान लगातार ऐसे पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिनमें फिल्म और आलिया की तारीफ की गई है। उन्होंने कई फैन रिव्यू रीपोस्ट किए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि फिल्म को सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा नकारात्मक तरीके से पेश किया जा रहा है।
बता दें, सोनी ने एक ऐसे पोस्ट को भी रीपोस्ट किया, जिसमें एक फैन ने आलिया की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि एक्ट्रेस को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। तो वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा गया था कि अगर कोई इसे आलिया भट्ट का पतन कह रहा है, इस तरह के पोस्ट शेयर कर सोनी ने साफ इशारा दिया कि वो अपनी बेटी के खिलाफ हो रही ऑनलाइन आलोचना से सहमत नहीं हैं।
इसके अलावा उन्होंने उन रिपोर्ट्स को भी शेयर किया, जिनमें बताया गया कि वीकेंड के दौरान फिल्म के कलेक्शन में सुधार देखने को मिला। कुछ रिपोर्ट्स में यो भी दावा किया गया कि कई शहरों में फिल्म के मॉर्निंग शो हाउसफुल रहे और दर्शकों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चल रही आलोचना से अलग दिखाई दी।
'अल्फा' का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है और ये YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। शुरुआती 2 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 37 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। फिलहाल फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। एक तरफ आलोचना करने वालों की संख्या कम नहीं है।
Updated on:
05 Jul 2026 06:13 pm
Published on:
05 Jul 2026 06:13 pm
