5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आमिर खान से शादी के लिए गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम? वायरल दावों का सच आया सामने

Gauri Spratt Convert Islam After Marrying Aamir Khan: आमिर खान से शादी के लिए गौरी स्प्रैट ने इस्लाम धर्म अपनाया है, ये खबर कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
2 min read
Google source verification
Gauri Spratt

Aamir Khan and Gauri Spratt (this photo from instagram:spicesociel/IMDb)

Gauri Spratt Convert Islam After Marrying Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने अपनी लंबे समय की साथी गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई स्थित अपने बांद्रा आवास पर बेहद निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक और सवाल तेजी से वायरल होने लगा, क्या गौरी स्प्रैट ने आमिर खान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया है?

क्या गौरी स्प्रैट ने इस्लाम धर्म अपनाया?

अब तक न तो आमिर खान और न ही गौरी स्प्रैट की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है कि उन्होंने शादी से पहले या बाद में धर्म परिवर्तन किया है। ऐसे में ये दावा कि गौरी स्प्रैट ने इस्लाम धर्म अपना लिया है, फिलहाल झूठा है।

बता दें, आमिर खान की पहली शादी Reena Dutta से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे Ira Khan और Junaid Khan हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता Kiran Rao से शादी की। दोनों का एक बेटा Azad Rao Khan है। साल 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी, लेकिन आज भी बेटे की परवरिश और कामों में साथ नजर आते हैं। दरअसल, रीना दत्ता और किरण राव ने भी शादी के बाद इस्लाम धर्म नहीं अपनाया था। यही वजह है कि गौरी स्प्रैट को लेकर भी केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के आधार पर कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं माना जा सकता।

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर ये घोषणा की थी

बता दें, आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था और अपने रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि की थी। इसके बाद गौरी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके साथ नजर आईं और परिवार के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। शादी की पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें आमिर और गौरी विवाह संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में आमिर के बेटे आजाद राव खान और उनकी मां जीनत हुसैन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं।