5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

61 की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग की तीसरी शादी, दोनों पूर्व पत्नियां भी हुईं शामिल

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान ने शादी कर ली है। इस छोटे से समारोह में कई हस्तियां पहुंचीं।
2 min read
Google source verification
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding (सोर्स- @एक्स)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। 61 साल की उम्र में अभिनेता ने अपनी लंबे समय की दोस्त और साथी गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर बेहद निजी समारोह में विवाह पंजीकरण कराया, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब इस रिश्ते को आधिकारिक रूप से नया नाम मिल गया है।

25 साल की पहचान, दो साल का रिश्ता और अब शादी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते थे। हालांकि दोनों की दोस्ती ने करीब दो साल पहले प्रेम का रूप लिया। इसी साल दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद से ही उनके विवाह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। आखिरकार रविवार को दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया।

घर पर ही हुआ रजिस्ट्रेशन, भावुक दिखे दूल्हा-दुल्हन

शादी का आयोजन पूरी तरह निजी रखा गया। दोपहर के समय दोनों ने विवाह संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार यह पल दोनों के लिए बेहद भावुक और यादगार रहा। शादी में लगभग 150 मेहमान शामिल हुए, जिनमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और विदेश से आए रिश्तेदार भी मौजूद थे।

बच्चे भी बने इस खास पल के गवाह

आमिर खान के तीनों बच्चे- जुनैद खान, इरा खान और आजाद- इस खास मौके पर मौजूद रहे। वहीं गौरी स्प्रैट के बेटे ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया। परिवार के सभी सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। समारोह में सादगी के साथ पारिवारिक माहौल देखने को मिला।

दो शादियों के बाद अब तीसरी बार बसाया घर

आमिर खान की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से विवाह किया था, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। बाद में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा आजाद है। साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला लिया, लेकिन आज भी दोनों अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु से हैं और लंबे समय से वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स से स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह मुंबई में एक प्रतिष्ठित सैलून का संचालन करती हैं। हालांकि वह हमेशा से लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती रही हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव रहती हैं।