4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2026-27 होगा सिर्फ आलिया भट्ट के नाम? लगातार मेगा फ्रेंचाइजी फिल्मों से मचाने जा रही हैं धमाका

Alia Bhatt Upcoming Movies: 2026-27 के समय में आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे चमकती सुपरस्टार बनने जा रही हैं, जिनके नाम मेगा फ्रेंचाइजी फिल्मों का एक लंबा सिलसिला होगा। लगातार बड़े बजट और ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट्स में काम करके वो इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना रही हैं।
2 min read
Google source verification
Alia Bhatt

Alia Bhatt(this photo from x: @AlwaysRamCharan)

Alia Bhatt Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए आने वाले 2 साल बेहद खास साबित होने वाले हैं। साल 2025 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन 2026 और 2027 में उनकी फिल्मों की लंबी लाइन-अप उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे की फेमस चर्चित स्टार्स में शामिल करने के लिए तैयार है। बता दें, बड़े बैनर्स, चर्चित फ्रेंचाइजी और कई हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स के साथ आलिया का शेड्यूल पहले से ही चर्चा में बना हुआ है।

आलिया की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

आलिया की सबसे फेमस फिल्मों में से एक 'Alpha'कल यानी 3 जुलाई 2026 को थिएटर में दस्तक दी है। इस स्पाई-एक्शन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसके बाद संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने की तैयारी में है। इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में नजर आएंगे।

इसके अलावा आलिया की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' और 'जी ले जरा' भी शामिल हैं। हालांकि, इन फिल्मों की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार अपडेट सामने आते रहे हैं। फैंस इन फिल्मों का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

अलग-अलग जॉनर की फिल्म और बड़े स्टार्स की मौजूदगी

इसी बीच दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट 'तुम्बाड 2' का भी हिस्सा हो सकती हैं। तो वहीं, उन्हें प्रभास स्टारर 'Kalki 2' से भी जोड़ा जा रहा है, जिसकी रिलीज दिसंबर 2027 में होने की चर्चा है। हालांकि, इन दोनों फिल्मों में उनकी मौजूदगी को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अगर आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स तय समय पर रिलीज होते हैं, तो 2026 और 2027 आलिया भट्ट के करियर के सबसे बड़े सवालों में शामिल हो सकते हैं। बता दें, अलग-अलग जॉनर की फिल्मों और बड़े स्टार्स के साथ उनकी मौजूदगी ये दिखाती है कि वो लगातार अपने फिल्मी सफर को नए लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रही हैं। अब दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि इन फिल्मों के जरिए आलिया बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर कितना बड़ा असर छोड़ पाती हैं।