5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं शॉना स्कॉट? पड़ोसी की गोलीबारी में बचीं, 16 सर्जरी झेलीं अब Worst Neighbor Ever से फिर OTT पर आई चर्चा में

Worst Neighbor Ever streams on Netflix: शॉना स्कॉट एक ऐसी महिला हैं, जो अपने पड़ोसी की गोलीबारी की शर्मनाक घटना की बची-बचाई है। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उन्हें 16 सर्जरी से गुजरना पड़ा।
2 min read
Google source verification
Worst Neighbor Ever

Worst Neighbor Ever (This photo from x: @chitattooes)

Worst Neighbor Ever streams on Netflix: नेटफ्लिक्स की क्राइम डॉक्यूमेंट्री 'Worst Neighbor Ever' रिलीज होने के बाद एक बार फिर केंटुकी की रहने वाली शॉना स्कॉट की कहानी चर्चा में है। 4 एपिसोड वाली इस सीरीज में पड़ोसियों के बीच हुए वास्तविक विवादों को दिखाया गया है, जो समय के साथ भयावह अपराधों में बदल गए। बता दें, पहले एपिसोड 'She Finally Snapped' में शॉना स्कॉट और उनके परिवार के साथ हुई उस दर्दनाक घटना को दिखाया गया है, जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

डॉक्यूमेंट्री की कहानी

डॉक्यूमेंट्री की कहानी के अनुसार, शॉना स्कॉट और उनके पति डेविड स्कॉट के पड़ोस में रहने वाली फ्रांसेस जायर पहले परिवार की करीबी मानी जाती थीं। हालांकि, समय के साथ दोनों परिवारों के रिश्तों में तनाव बढ़ता गया। साल 2018 में ये विवाद हिंसक मोड़ पर पहुंच गया, जब फ्रांसेस ने कथित तौर पर शॉना और डेविड पर गोली चला दी। इस हमले में मोंटगोमरी काउंटी के डिप्टी जेलर डेविड स्कॉट की मौत हो गई, जबकि शॉना गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बता दें, हमले के दौरान शॉना के चेहरे पर गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा और चेहरे की गंभीर चोटों के कारण 16 से अधिक रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी करानी पड़ीं। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री में शॉना उस पल को याद करते हुए इमोशनल हो जाती हैं, जब उन्हें अपने पति के निधन की जानकारी मिली। उनके मुताबिक, उस एक घटना ने उनकी पूरी दुनिया बदल दी और परिवार गहरे सदमे में चला गया।

समय तक मानसिक दबाव और डर का माहौल

शॉना ने ये भी बताया कि गोलीबारी से पहले वो लंबे समय तक मानसिक दबाव और डर के माहौल में जी रही थीं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी के व्यवहार के कारण उन्हें अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं होता था और ऐसा लगता था जैसे वो कैद होकर रह गई हों। इस अनुभव का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा।

बता दें, शॉना स्कॉट केंटकी में अपनी बेटी हेली के साथ रह रही हैं। उन्होंने सालों की कठिन रिकवरी के बाद अपनी जिंदगी को दोबारा संभालने की कोशिश की है। हालांकि, 'Worst Neighbor Ever' इस घटना के जरिए केवल एक अपराध की कहानी नहीं सुनाती, बल्कि ये भी दिखाती है कि हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का असर पीड़ितों के जीवन पर कितने लंबे समय तक बना रह सकता है।