5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं Bisexual थी, मेरे लड़कियों के साथ रहे रिश्ते’, अपना सच बताकर जोर-जोर से रोने लगीं आकांक्षा चमोला

Akanksha Chamola Breaks Down: लॉक अप सीजन 2 के हालिया एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपने सीक्रेट का फाइनली खुलासा कर दिया है। इस दौरान वो जोर-जोर से रोने लगीं।
2 min read
Google source verification
Akanksha Chamola Bisexual Secret In Lock Upp

Akanksha Chamola Bisexual Secret In Lock Upp (सोर्स- @netflix)

Akanksha Chamola Bisexual Secret In Lock Upp: रियलिटी शो 'लॉक अप' का नया सीजन लगातार चौंकाने वाले खुलासों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। हर एपिसोड में कोई न कोई कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी का ऐसा राज खोल रहा है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो जाती है। इस बार अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

शो के दौरान भावुक हुईं आकांक्षा ने स्वीकार किया कि शादी से पहले वो लड़कियों की ओर आकर्षित होती थीं और उनके कुछ महिलाओं के साथ रिश्ते भी रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज इसे चाहे किसी भी नाम से पुकारे, लेकिन उनके लिए यह केवल भावनाओं और प्यार का रिश्ता था।

टूट गईं आकांक्षा, फिर बताया अपनी जिंदगी का सच

एपिसोड के दौरान जब उन्हें ये एहसास हुआ कि उनका निजी राज सामने आ चुका है, तो वो खुद को संभाल नहीं सकीं और भावुक हो गईं। शो के होस्ट्स के कहने पर उन्होंने खुद अपनी कहानी साझा करने का फैसला किया।

आकांक्षा ने बताया कि शादी से पहले उनकी जिंदगी में कुछ महिलाएं ऐसी रही थीं जिनसे उनका भावनात्मक रिश्ता था। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन सभी रिश्तों की प्रकृति एक जैसी नहीं थी, लेकिन वह महिलाओं के प्रति आकर्षण महसूस करती रही हैं।

क्यों महसूस हुआ महिलाओं के बीच सुरक्षित?

अपने अनुभव साझा करते हुए आकांक्षा ने बताया कि बचपन से उन्होंने दुनिया को पुरुष प्रधान नजरिए से देखा। यही वजह रही कि उन्हें हमेशा महिलाओं के बीच ज्यादा अपनापन और सुरक्षा का एहसास हुआ। उनके अनुसार उनकी मां, बहन और अन्य महिलाओं के साथ बना भावनात्मक जुड़ाव ही आगे चलकर उनकी सोच का हिस्सा बन गया।

उन्होंने कहा कि उन्हें महिलाओं की शख्सियत पसंद आती है और वे उनकी तरफ आकर्षित होती हैं। उनके लिए यह किसी पहचान का मुद्दा नहीं बल्कि एक स्वाभाविक भावना है।

'समाज इसे बाइसेक्शुअल कहता है, मेरे लिए ये सिर्फ प्यार'

आकांक्षा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि लोग उनके अनुभवों को 'बाइसेक्शुअल' कह सकते हैं, लेकिन उनके लिए यह किसी लेबल का विषय नहीं है। उनके अनुसार प्यार को किसी एक पहचान में बांधकर नहीं देखा जाना चाहिए और उन्होंने हमेशा अपने रिश्तों को सम्मान और ईमानदारी से निभाने की कोशिश की है।

उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की, जबकि कई यूजर्स ने इस विषय पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

गौरव खन्ना से शादी और अब तलाक की राह

आकांक्षा चमोला और टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की मुलाकात साल 2016 में साझा दोस्तों के जरिए हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही और उन्हें टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिना जाता था।

हालांकि हाल ही में आकांक्षा ने इसी शो में यह भी बताया कि वह और गौरव पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की जिंदगी के लक्ष्य अब अलग हो चुके हैं और इसी वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है और दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।