4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी ड्रामा ‘जब्त’ विवादों में! सारा एजाज के सीन पर भड़के दर्शक, माफी के बाद जियो टीवी ने डिलीट किया पूरा एपिसोड

Pakistani Drama Zabt Faces Massive Backlash Sara Aijaz: पाकिस्तानी ड्रामा 'जब्त' के एपिसोड 20 में सारा एजाज के एक सीन पर विवाद खड़ा हो गया। धार्मिक किताब के अनादर के आरोपों के बाद जियो टीवी ने यूट्यूब से एपिसोड हटा दिया, जबकि एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर माफी मांगी।
2 min read
Google source verification
Sara Aijaz(This photo from x:showbizkiawaz01)

Sara Aijaz(This photo from x:showbizkiawaz01)

Pakistani Drama Zabt Faces Massive Backlash Sara Aijaz: पाकिस्तानी टीवी ड्रामा 'जब्त' का एक सीन सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है। शो के 20वें एपिसोड में एक्ट्रेस सारा एजाज के एक दृश्य को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद ऑनलाइन विरोध तेज हो गया। बढ़ते विवाद के बीच जियो टीवी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से संबंधित एपिसोड हटा दिया है। तो वहीं, सारा एजाज ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

किस सीन पर शुरू हुआ विवाद?

विवाद ड्रामा के 20वें एपिसोड के एक सीन से जुड़ा है, जिसमें सारा एजाज का किरदार गुस्से में कमरे की शेल्फ से किताबें नीचे फेंकता हुआ दिखाई देता है। बता दें, एपिसोड स्ट्रीम होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि फेंकी गई किताबों में एक इस्लामिक स्टडीज की किताब भी थी, जिसके कवर पर काबा की तस्वीर दिखाई दे रही थी। इसके बाद लोगों ने आरोप लगाया कि किताब जमीन पर गिरने के दौरान उसके खुले पन्नों में कुरान की आयतें और हदीस मौजूद थीं। इसी दावे के आधार पर शो के निर्माताओं और कलाकारों की आलोचना शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने के बाद

इतना ही नहीं, विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने शो के खिलाफ नाराजगी जताई और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। विरोध बढ़ने के बाद जियो टीवी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से 'जब्त' का एपिसोड 20 हटा दिया। हालांकि एपिसोड हटाए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस जारी है।

सारा एजाज ने विवाद के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर माफी मांगी। उन्होंने विवाद पर खेद जताते हुए लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही। हालांकि माफी के बावजूद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं जारी हैं।

कौन हैं सारा एजाज?

सारा एजाज पाकिस्तान की उभरती हुई टीवी एक्ट्रेस हैं। वो 'जब्त', 'जुस्तजू', 'सितम ये मोहब्बत' और 'मुकद्दर का सितारा' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। सारा अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक रूप से काफी हद तक निजी रखती हैं। इसलिए उनके परिवार, उम्र, शिक्षा और निजी जीवन से जुड़ी जानकारी सीमित रूप से ही उपलब्ध है। हालिया विवाद के बाद वो अपने एक्टिंग के साथ-साथ इस घटना को लेकर भी चर्चा में हैं। बता दें, 'जब्त' के नए एपिसोड रोज शाम 7 बजे जियो एंटरटेनमेंट पर स्ट्रीम होते हैं। आप इसे जियो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और हर पल जियो की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। हालांकि विवादित 20वां एपिसोड फिलहाल यूट्यूब से हटा दिया गया है।