4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समय रैना के India’s Got Latent से मिली पहचान! जानिए कौन हैं वायरल सेंसेशन जेनी कामकी

Jenny Kamki India Got Latent: अरुणाचल प्रदेश की होम्योपैथी छात्रा जेनी कामकी ने इंडियाज गॉट लेटेंट में बताया कि उनकी इंस्टाग्राम रील को 134 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। जानिए कौन हैं LucidForYou और कैसे हुई वायरल।
2 min read
Google source verification
India Got Latent

India Got Latent (instagram:luciidforyou)

Jenny Kamki India Got Latent: सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट बनाने वाली अरुणाचल प्रदेश की होम्योपैथी छात्रा जेनी कामकी ने कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच लिया। शो के दौरान जब जेनी ने बताया कि उनके एक इंस्टाग्राम डांस वीडियो को 134 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, तो ये सुनकर जज और दर्शक दोनों हैरान रह गए। इस खुलासे के बाद शो में मजाकिया अंदाज में उनकी तुलना समय रैना की सोशल मीडिया पहुंच से भी की गई।

पढ़ाई के साथ-साथ सिंगिंग और डांसिंग का शौक

जेनी कामकी, जिन्हें सोशल मीडिया पर LucidForYou के नाम से जाना जाता है, ये अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और गुवाहाटी में होम्योपैथी की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वो सिंगिंग और डांसिंग का शौक भी पूरा करती हैं। आज इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और वो नॉर्थईस्ट इंडिया के फेमस डिजिटल क्रिएटर्स में गिनी जाती हैं। शो में गाना गाने की थी तैयारी, लेकिन वायरल वीडियो बन गया चर्चा का विषय इंडियाज गॉट लेटेंट में जेनी अपने भाई के लिखे एक अनरिलीज्ड गाने के साथ परफॉर्म करने पहुंची थीं। हालांकि मंच पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके वायरल डांस वीडियो की हुई।

जब उन्होंने बताया कि उनकी एक रील को 134 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं, तो समय रैना और अन्य जज कुछ पल के लिए चुप रह गए। को-पैनलिस्ट बलराज घई ने भी इस पर हल्के-फुल्के अंदाज में कमेंट की, जिससे माहौल और भी मनोरंजक हो गया। समय रैना ने मजाक में यहां तक कह दिया कि इतनी बड़ी डिजिटल पहुंच रखने वाली जेनी उनकी जज की कुर्सी भी संभाल सकती हैं।

पढ़ाई और डांस के दिलचस्प कॉम्बों की वजह से वायरल

बता दें, जेनी का फेमस वीडियो उनकी पढ़ाई और डांस के दिलचस्प कॉम्बों की वजह से वायरल हुआ था। वीडियो की शुरुआत उन्हें पढ़ाई करते हुए दिखाती है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वो तेलुगु फिल्म गीता गोविंदम के लोकप्रिय गाने 'वचिंडम्मा' पर जोश से डांस करती नजर आती हैं। यही अचानक आया बदलाव दर्शकों को बेहद पसंद आया और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने शेयर किया। खबरों के मुताबिक,एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी वीडियो को पसंद किया। तो वहीं कॉमेडियन जाकिर खान ने भी इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दी थी। वीडियो की कॉमिक टाइमिंग और एनर्जेटिक डांस ने इसे इंटरनेट पर बेहद लोकप्रिय बना दिया। बता दें, जेनी कामकी शो में प्राइज मनी भले ही नहीं जीत सकीं, लेकिन उनकी सोशल मीडिया सफलता और मंच पर हुई चर्चा ने उन्हें नई पहचान दिला दी।