4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिया गोयल के मीडिया को अभद्र इशारे पर भड़कीं इन्फ्लुएंसर मिशा, बोलीं- किसी का लड़का खा के बैठी है और तेवर देखो

Ketan Agarwal Murder Case: सिया गोयल के कथित अभद्र इशारे के बाद लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर एक बार फिर फूट पड़ा है। अब इन्फ्लुएंसर ने इस पर निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification
Siya Agarwal Middle Finger Viral Video

Siya Agarwal Middle Finger Viral Video (सोर्स- @PTI)

Siya Agarwal Middle Finger Viral Video:केतन अग्रवाल मौत मामले की जांच अभी जारी है, लेकिन इस केस से जुड़ा हर नया घटनाक्रम सोशल मीडिया पर अलग बहस छेड़ देता है। हाल ही में आरोपी सिया गोयल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह पुलिस के साथ जाती हुई दिखाई देती हैं। वीडियो में कैमरे की ओर किए गए उनके एक कथित इशारे ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया। इसी बीच कई कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस पर अपनी-अपनी राय रखी, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया।

सिया गोयल के एक्शन पर उठ रहे सवाल

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने दावा किया कि पुलिस जांच के बीच इस तरह का व्यवहार गंभीर सवाल खड़े करता है। इसी कड़ी में अब सिया के रौब और बर्ताव पर कई लोग सवाल उठाने लगे हैं।

मनचली मिशा ने उठाए गंभीर सवाल

इसी बीच चर्चित इन्फ्लुएंसर मनचली मिशा ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने वीडियो में सिया गोयल के कथित व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति गंभीर जांच का सामना कर रहा हो, तो सार्वजनिक तौर पर उसके हावभाव और व्यवहार पर भी लोगों की नजर रहती है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा आत्मविश्वास कई लोगों के मन में सवाल पैदा कर रहा है। हालांकि ये उनके निजी विचार हैं और जांच एजेंसियों की आधिकारिक राय नहीं।

बिल्कुल चौड़ में चल रही है- मनचली मिशा

मनचली मिशा ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि मामले को लेकर परिवार की ओर से दिए गए कुछ बयानों और सोशल मीडिया पर सामने आ रही तस्वीरों के बीच विरोधाभास दिखाई देता है। उन्होंने दावा किया कि पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं और इन्हीं वजहों से इंटरनेट पर लगातार चर्चा जारी है। उनके वीडियो के वायरल होने के बाद हजारों यूजर्स ने भी अपनी-अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, 'भाई साहब लड़की के तेवर देख लो, अकड देख लो, किसी का लड़का खा के बैठी है, खून कर के बैठी है और बिल्कुल चौड में चल रही है।'

केतन अग्रवाल केस में शोभा डे-चेतन भगत के बयानों पर सवाल

इससे पहले भी केतन अग्रवाल केस कई वजहों से चर्चा में रह चुका है। लेखक चेतन भगत और कॉलमनिस्ट शोभा डे के बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी थी। दोनों ने मामले के कुछ सामाजिक पहलुओं पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके विचारों का समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिला। अब सिया गोयल के कथित वायरल इशारे के बाद वही बहस एक बार फिर सोशल मीडिया पर लौट आई है।

दूसरी ओर, पुलिस अपनी जांच को लगातार आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और दूसरे तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और उससे जुड़े सभी पहलुओं की दोबारा पड़ताल भी की जा रही है। जांच एजेंसियां यह स्पष्ट करने में जुटी हैं कि घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और उपलब्ध सबूत किस ओर इशारा करते हैं।