4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तलाक का ड्रामा बंद करो’, राखी सावंत का प्रिंस नरूला-युविका चौधरी पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘शर्म आनी चाहिए’

Rakhi Sawant LASHES Out At Prince Narula: हाल ही में राखी सावंत ने अपने आरोपों और बयानबाजी को लेकर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि तलाक का ड्रामा बंद करना चाहिए और इस तरह के विवादों से केवल परिवार और समाज दोनों ही प्रभावित होते हैं।
2 min read
Google source verification
Rakhi Sawant and Prince Narula

Rakhi Sawant and Prince Narula (instagram:yuvikachaudhary/IMDb)

Rakhi Sawant LASHES Out At Prince Narula: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अफवाहें लगाई जाने लगीं। फैंस इस बदलाव को दोनों के बीच अनबन से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राखी सावंत का बयान चर्चा का विषय बना

इन अटकलों के बीच राखी सावंत का बयान भी चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए प्रिंस और युविका से अपील की कि अगर ये सब सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है, तो इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए, तलाक का ड्रामा बंद करो। राखी ने आगे ये भी कहा कि शादी जैसे रिश्ते को पब्लिसिटी का जरिया नहीं बनाना चाहिए और ऐसी चीजें लोगों के बीच गलत संदेश देती हैं, ऐसे करने से पहले शर्म आनी चाहिए। उनका ये कमेंट तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई।

प्रिंस और युविका के रिश्ते को लेकर ऐसी चर्चाएं सामने आई हैं

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब प्रिंस और युविका के रिश्ते को लेकर ऐसी चर्चाएं सामने आई हैं। इससे पहले भी अलग होने की अफवाहें उड़ चुकी हैं। उस समय युविका ने साफ कहा था कि उनके रिश्ते को लेकर फैलाई जा रही बातें बेबुनियाद हैं और बताया था कि कई बार सिचुएशन को गलत तरीके से समझ लिया जाता है। उन्होंने ये भी कहा था कि जब उन्होंने प्रिंस के बिजी होने की बात कही थी, तो उसका मतलब केवल उनके काम में बिजी होने से था, लेकिन लोगों ने उससे अलग ही कहानी बना ली।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी 'बिग बॉस 9' के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी की और अक्टूबर 2024 में अपनी बेटी एकलीन का वेलकम किया। फिलहाल, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने की वजह क्या है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस को दोनों की ओर से किसी स्पष्ट बयान का इंतजार है।