9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल टीवी पर सोहेल खान ने पूर्व पत्नी सीमा सजदेह से मांगी माफी? बोले- मैं ही अपनी गलती मानता हूं

Sohail Khan On Seema Sajdeh In Alliance: इन दिनों अलायंस शो में अभिनेता सोहेल खान नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने भी शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री कर ली है।
2 min read
Google source verification
Sohail Khan On Seema Sajdeh In Alliance

Sohail Khan On Seema Sajdeh In Alliance (सोर्स- @primevideo)

Sohail Khan On Seema Sajdeh In Alliance: बॉलीवुड के अभिनेता-प्रोड्यूसर सोहेल खान इन दिनों प्राइम के शो अलायंस का हिस्सा हैं। सोहेल शो में कुछ दिन पहले ही वाइल्ट कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। सोहेल खान के बाद अब उनकी पूर्व पत्नी भी शो का हिस्सा बन चुकी हैं। नई अलाय बनकर सीमा सजदेह ने भी शो में एंट्री कर ली है। हालांकि अभी एपिसोड आना बाकी है लेकिन प्रोमो में दो नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आते हैं। इसी बीच सोहेल खान का एक्स वाइफ सीमा सजदेह को देखकर अब रिएक्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोहेल खान बोले- मैं अपनी ही गलती मानता हूं

दरअसल शो के मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो वीडियो में नजर आता है कि जैसे ही सीमा की एंट्री होती है तो शो के होस्ट कुणाल खेमू सोहेल से पूछते हैं कि उन्हें सीमा को यहां देखकर क्या कहना है। इसके बाद सोहेल खान कहते हैं- 'लवली। मैं इस खूबसूरत महिला के साथ जिंदगी के 25 साल साथ रहा हूं।

आज मैं नेशनल टीवी पर इस बात को स्वीकार करता हूं कि अगर कोई भी गलती हुई होगी हमारे बीच में तो उसकी जिम्मेदारी मैं पूरी तरह से खुद पर लेता हूं।' सोहेल की इस बात को सुनने के बाद शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी तालियां बजाने लगते हैं। वहीं सीमा दूर से खड़ी होकर मुस्कराती रहती हैं।

शो में जाने से पहले बोलीं सीमा

शो में शामिल होने को लेकर सीमा सजदेह ने कहा कि वो हमेशा से नई चुनौतियों को स्वीकार करने में विश्वास रखती हैं। उनके अनुसार, 'अलायंस' ऐसा मंच है जहां केवल टास्क जीतना ही मायने नहीं रखता, बल्कि लोगों के साथ रिश्ते बनाना, उन पर भरोसा करना और सही समय पर सही रणनीति अपनाना भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि वो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहती हैं और इस शो के जरिए खुद का एक नया पक्ष दर्शकों के सामने लाना चाहती हैं। सीमा का मानना है कि अलग-अलग सोच और बैकग्राउंड वाले लोगों के साथ रहना एक अलग अनुभव होगा, जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

24 साल बाद टूटा था रिश्ता

सीमा सजदेह और सोहेल खान ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में गिनी जाती थी। इस रिश्ते से उनके दो बेटे हैं। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

तलाक के बावजूद दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को फैमिली इवेंट्स में भी साथ देखा गया है। दोनों ने हमेशा यही कहा है कि उनके बीच सम्मानजनक रिश्ता बना हुआ है और बच्चों की खुशी उनकी प्राथमिकता है।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

तलाक के बाद सीमा सजदेह की निजी जिंदगी भी लगातार सुर्खियों में रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दिनों उनका नाम बिजनेसमैन विक्रम आहूजा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि सीमा ने इस विषय पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा टिप्पणी नहीं की है। दूसरी ओर, वह अपने फैशन और बिजनेस प्रोजेक्ट्स में भी लगातार सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।