9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘प्यार में हमेशा बदकिस्मत रहूंगी’, गौरव खन्ना की Lock Upp में एंट्री के बीच आकांक्षा चमोला ने खोला एक और राज

Gaurav Khanna In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में अब आकांक्षा चमोला ने एक और खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी एक फीमेल फ्रेंड ने उन्हें बताया है कि वो हमेशा प्यार में बदकिस्मत ही रहेंगी।
2 min read
Google source verification
Gaurav Khanna Meets Akanksha Chamola In Lock Upp

Gaurav Khanna Meets Akanksha Chamola In Lock Upp (सोर्स- @netflix)

Gaurav Khanna Meets Akanksha Chamola In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में इन दिनों रिश्तों और निजी जिंदगी के खुलासे लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड में अपने तलाक का ऐलान कर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एक बार फिर भावुक नजर आईं। इस बार उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया। वहीं शो में विजिटर बनकर पहुंचे उनके पति गौरव खन्ना ने भी उनसे मुलाकात के दौरान ऐसा संवाद कहा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'प्यार मे हमेशा अनलकी रहूंगी'

शो के हालिया एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उनकी एक करीबी दोस्त अक्सर उनसे कहती है कि वह प्यार के मामले में हमेशा बदकिस्मत रहेंगी। आकांक्षा ने बताया कि अब उन्होंने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है। उनके इस बयान से साफ झलक रहा था कि वह अपने रिश्ते के टूटने से अब भी पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं।

उनकी भावुक बातें सुनकर शो का माहौल भी गंभीर हो गया। कई कंटेस्टेंट्स ने उन्हें संभालने की कोशिश की, जबकि दर्शकों ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए सहानुभूति जताई।

गौरव खन्ना की एंट्री ने बदला माहौल

इसी बीच शो के नए एपिसोड में टीवी अभिनेता और बिग बॉस विजेता गौरव खन्ना विजिटर बनकर लॉक अप पहुंचे। यह पहली बार था जब तलाक की खबर सामने आने के बाद दोनों कैमरे के सामने आमने-सामने आए। जैसे ही आकांक्षा ने गौरव को देखा, उनकी आंखें नम हो गईं और वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं।

मुलाकात के दौरान गौरव ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "बैंड बजा दिया तूने।" इस एक लाइन ने प्रोमो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि दोनों के बीच बातचीत में भावनाएं भी साफ दिखाई दीं और दर्शकों को इस मुलाकात का पूरा एपिसोड देखने का इंतजार है।

पहले भी किए थे कई निजी खुलासे

आकांक्षा चमोला ने लॉक अप में आने के बाद अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज साझा किए हैं। उन्होंने बताया था कि वह और गौरव पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है।

इसके अलावा उन्होंने शो में अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर भी खुलकर बात की थी। आकांक्षा ने कहा था कि शादी से पहले वह खुद को बाइसेक्शुअल मानती थीं और महिलाओं के प्रति आकर्षण महसूस करती थीं। उनका मानना है कि महिलाओं के साथ उन्हें हमेशा एक सुरक्षित और सहज माहौल मिला।

2016 में हुई थी शादी

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में कानपुर में तीन दिन तक चले भव्य समारोह में शादी की थी। शादी के करीब दस साल बाद अब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है, जिसकी जानकारी सबसे पहले आकांक्षा ने लॉक अप के मंच पर दी।