7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘शो में अपना पक्ष रखूंगी’, Alliance में सोहेल खान के बाद अब पूर्व पत्नी सीमा सजदेह की होगी एंट्री

Seema Sajdeh On Entry In Alliance: सोहेल खान के बाद अब उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने भी शो अलांयस में जाने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने इस पर अब अपना रिएक्शन दिया है।
2 min read
Google source verification
Seema Sajdeh On Entry In Alliance

Seema Sajdeh On Entry In Alliance (सोर्स- @primevideo

Seema Sajdeh On Entry In Alliance: बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान के बाद अब उनकी पूर्व पत्नी और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह भी रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा जल्द ही अभिनेता कुणाल खेमू के स्ट्रैटेजी-आधारित रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगी। इससे पहले शो में सोहेल खान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए थे। अब सीमा की एंट्री से शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब इस शो में जाने से पहले सीमा सजदेह ने एचटी सिटी से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहती हैं सीमा

शो में शामिल होने को लेकर सीमा सजदेह ने कहा कि वो हमेशा से नई चुनौतियों को स्वीकार करने में विश्वास रखती हैं। उनके अनुसार, 'अलायंस' ऐसा मंच है जहां केवल टास्क जीतना ही मायने नहीं रखता, बल्कि लोगों के साथ रिश्ते बनाना, उन पर भरोसा करना और सही समय पर सही रणनीति अपनाना भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि वो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहती हैं और इस शो के जरिए खुद का एक नया पक्ष दर्शकों के सामने लाना चाहती हैं। सीमा का मानना है कि अलग-अलग सोच और बैकग्राउंड वाले लोगों के साथ रहना एक अलग अनुभव होगा, जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

रिश्तों और रणनीति का होगा खेल

सीमा ने कहा कि शो में उनकी कोशिश होगी कि वह अलग-अलग लोगों के साथ मजबूत अलायंस बनाएं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह किसी तय रणनीति के साथ नहीं बल्कि परिस्थिति के अनुसार अपना खेल खेलेंगी।

उनका कहना है कि असली चुनौती यही होगी कि किस पर भरोसा किया जाए और कब अपना फैसला बदला जाए। यही वजह है कि उन्हें यह कॉन्सेप्ट काफी दिलचस्प लगा।

पहले सोहेल खान ने ली थी एंट्री

कुछ समय पहले अभिनेता सोहेल खान भी इसी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए थे। उनकी एंट्री ने शो को नई चर्चा दिलाई थी। अब जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी उसी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं, तो दर्शकों के बीच दोनों को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है।

हालांकि दोनों अलग-अलग समय पर शो में शामिल हो रहे हैं और फिलहाल शो के फॉर्मेट को लेकर निर्माताओं की ओर से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

24 साल बाद टूटा था रिश्ता

सीमा सजदेह और सोहेल खान ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में गिनी जाती थी। इस रिश्ते से उनके दो बेटे हैं। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

तलाक के बावजूद दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को फैमिली इवेंट्स में भी साथ देखा गया है। दोनों ने हमेशा यही कहा है कि उनके बीच सम्मानजनक रिश्ता बना हुआ है और बच्चों की खुशी उनकी प्राथमिकता है।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

तलाक के बाद सीमा सजदेह की निजी जिंदगी भी लगातार सुर्खियों में रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दिनों उनका नाम बिजनेसमैन विक्रम आहूजा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि सीमा ने इस विषय पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा टिप्पणी नहीं की है। दूसरी ओर, वह अपने फैशन और बिजनेस प्रोजेक्ट्स में भी लगातार सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।