
फराह खान और सुनिता अहुजा (instagram:lockupseason2.netflix)
Farah Khan praised Sunita Ahuja in Lock Upp: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में इस बार ड्रामा के साथ-साथ इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिला। शो के एक एपिसोड में फिल्ममेकर और को-होस्ट फराह खान ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने सुनीता आहूजा की खुब तारीफ की। फराह की बातों ने सुनीता को इतना इमोशनल कर दिया कि वो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखें नम हो गईं।
फराह खान ने सुनीता की अब तक की जिंदगी और उनके संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि वो उन्हें लंबे समय से जानती हैं। उन्होंने कहा कि सालों तक लोग उन्हें सिर्फ एक बड़े बॉलीवुड स्टार की पत्नी के रूप में जानते रहे हैं, लेकिन अब वक्त बदल चुका है। आज सुनीता ने अपनी अलग पहचान बनाई है और लोग उन्हें उनके अपने व्यक्तित्व की वजह से पसंद कर रहे हैं।
इतना ही नही, फराह ने कहा, "तुम कभी मत कहना कि मैं सिर्फ एक स्टार की पत्नी हूं। अब तुम खुद एक स्टार हो। आज लोग तुम्हें जानते हैं, तुम्हें पसंद करते हैं और तुम कई महिलाओं के लिए रोल मॉडल बन चुकी हो।" उन्होंने ये भी बताया कि सुनीता अपने परिवार और बच्चों के लिए जिस तरह मजबूती से आगे बढ़ रही हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। फराह खान की बातें सुनकर सुनीता आहूजा इमोशनल हो गईं। उन्होंने मुस्कुराने की कोशिश की, लेकिन उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स भी इस इमोशनल पल के गवाह बने और माहौल कुछ देर के लिए शांत हो गया।
पिछले कुछ समय से 'लॉक अप: सच या सजा' में सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और बिना किसी झिझक के राय रखने की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। कई बार उनकी तीखी टिप्पणियां और मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। हालांकि, इस बार दर्शकों को उनका एक अलग और इमोशनल रूप देखने को मिला। दरअसल, सोशल मीडिया पर भी इस पल का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि फराह खान ने सुनीता के आत्मविश्वास को नई पहचान दी, जबकि कुछ लोगों ने इसे शो के सबसे इमोशनल मोमेंट्स में से एक बताया।
बता दें, 'लॉक अप: सच या सजा' में जहां हर दिन नए विवाद, टास्क और रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आते हैं, तो वहीं इस एपिसोड ने ये भी दिखाया कि कंटेस्टेंट के बीच एक सच्ची तारीफ किसी इंसान को कितनी गहराई से छू सकती है। फराह खान के शब्दों ने सुनीता आहूजा के चेहरे पर आत्मविश्वास और आंखों में भावनाएं दोनों एक साथ ला दीं।
Updated on:
07 Jul 2026 02:45 pm
Published on:
07 Jul 2026 01:59 pm
