7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तुम दोनों Lesbian हो क्या?’ Lock Upp में शिल्पा शिंदे के बयान से फैंस हुए नाराज, घर में छिड़ी बहस VIDEO

lock upp 2: हाल ही में रियलिटी शो Lock Upp में शिल्पा शिंदे द्वारा दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया है, जिसमें शिल्पा ने दूसरे कंटेस्टेंट के बारे में ये सवाल किया, "तुम दोनों लेस्बियन हो क्या?" इस बयान के बाद शो के घर में माहौल काफी गर्मा गया।
2 min read
Google source verification
'तुम दोनों लेस्बियन हो क्या?' Lock Upp में शिल्पा शिंदे के बयान से मचा बवाल, घर में छिड़ी बहस VIDEO

lock upp 2 (instagram:lockupdate)

lock upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में हर दिन नए विवाद और तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। शो में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने आते ही घर का माहौल बदल दिया। पहले ही दिन कई कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बहस देखने को मिली, लेकिन अब उनका एक और बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

शिल्पा शिंदे को आकांक्षा और पामेला सेरेना के साथ सेल शेयर करते दिखाया

हाल के एक एपिसोड में शिल्पा शिंदे को आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना के साथ सेल शेयर करते हुए दिखाया गया। बता दें, बातचीत के दौरान आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शो में खाना कम मिलने की वजह से शिल्पा का वजन भी कम हो जाएगा और उनके भी ऐब्स बन जाएंगे। इस दौरान आकांक्षा और पामेला ने खुद को ट्विनीज बताते हुए कहा कि उन्हें शो में बस ग्लैमर के लिए रखा गया है।

तुम दोनों लेस्बियन हो क्या ?

इसी बातचीत के बीच शिल्पा ने दोनों के कपड़ों और उनकी बॉन्डिंग पर कमेंट की। दरअसल, पहले उन्होंने पूछा कि क्या दोनों ने एक जैसी ड्रेस एक ही जगह से खरीदी है। इसके बाद जब आकांक्षा और पामेला ने अपनी दोस्ती का जिक्र किया, तो शिल्पा ने मजाकिया अंदाज में पूछा, " तुम दोनों लेस्बियन हो क्या?" शिल्पा शिंदे की ये टिप्पणी सुनकर दोनों कंटेस्टेंट्स पहले हंसने लगीं और माहौल हल्का नजर आया। हालांकि एपिसोड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस बयान को लेकर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने इसे मजाक बताया, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि किसी की दोस्ती और निजी पहचान को लेकर इस तरह की कमेंट करना सही नहीं है।

शिल्पा शिंदे की इस टिप्पणी ने शो में एक नई बहस को जन्म दे दिया

बता दें, Lock Upp शो में पिछले कुछ दिनों से आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की दोस्ती लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। दोनों कई टास्क में एक-दूसरे का साथ देती नजर आई हैं। हाल ही में एक एपिसोड में पामेला ने आकांक्षा को सेफ भी किया था, जिसके बाद उनकी बॉन्डिंग और ज्यादा सुर्खियों में आ गई।

'लॉकअप: सच या सजा' अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, तीखी बहसों और कंटेस्टेंट्स के बीच बनने-बिगड़ने वाले रिश्तों की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब शिल्पा शिंदे की इस टिप्पणी ने शो में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। आने वाले एपिसोड में ये देखना मजेदार होगा कि इस विवाद का असर घर के रिश्तों और गेम पर किस तरह पड़ता है।