12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरी बॉडी देख कर जज करते हैं’, ‘Dhamal 4’ की एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने खोली इंडस्ट्री की पोल

Dhamaal 4 Actress Anjali Anand: 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद इन दिनों ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे फिल्मों में प्लस-साइज एक्टर्स को ज्यादातर सिर्फ मजाक या कॉमेडी का पात्र बना दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने उनको टाइपकास्ट कर दिया।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 12, 2026

Anjali Anand on Body Shaming

बॉडी शेमिंग पर अंजलि आनंद ने बयां किया दर्द। (फोटो सोर्स: IMDb)

Anjali Anand on Body Shaming: टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली और 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद को अमूमन उनकी अपनी लंबाई और बॉडी की वजह से एक ही तरह भूमिकाएं मिलती रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में रॉकी और रानी की…', एक्ट्रेस अंजलि ने बताया कि किस तरह से इंडस्ट्री में प्लस-साइज या मोटे एक्टर्स को एक्टर्स हमेशा मजाक और कॉमेडी के लिए ही चुना जाता है।

'बेल बॉटम' में मिला ऐसा रोल, क्योंकि मैं मोटी हूं…': अंजलि आनंद

एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने बताया कि फिल्मों में उनके बढ़े हुए वजन की वजह से उन्हें एक जैसी रोल ऑफर किये गए। अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' के अपने किरदार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये उनकी पहली फिल्म थी और इसमें उनका रोल बहुत छोटा था और जिसकी वजह से उनको आज भी निराशा होती है।

अंजलि ने कहा, "मैं 'बेल बॉटम' में सिर्फ इसलिए थी ताकि एक आतंकवादी मेरे ऊपर गिरे और पकड़ा जाए। मुझे ऐसे रोल सिर्फ इसलिए मिलते थे क्योंकि मैं मोटी हूं। सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब लोग मेरी एक्टिंग को नहीं, बल्कि सिर्फ मेरी बॉडी को देखते हैं।"

इसके आगे उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री हो या बाहर की दुनिया लोगों की सोच बेहद सीमित है। "अगर कोई मुझे मेरे वजन की वजह से जज करता है, तो वही लोग दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों में भी कमियां निकालते हैं। ये बस ऐसे लोग हैं जो सिर्फ इसलिए अपनी राय देना चाहते हैं क्योंकि वो ऐसा कर सकते हैं। उनकी सोच आपकी पहचान नहीं बदल सकती।”

'रॉकी और रानी…' ने बदली सोच, लेकिन मुझे टाइपकास्ट कर दिया

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने किरदार को लेकर अंजलि का मानना है कि फिल्म में उनका किरदार बॉडी शेमिंग के खिलाफ एक स्टॉन्ग मेसेज देता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इससे पहले की फिल्मों में प्लस-साइज महिलाओं को सिर्फ मजाक का पात्र बनाकर दिखाया जाता था।

उन्होंने कहा, "पहले फिल्मों में मोटी लड़की का मतलब सिर्फ ऐसा किरदार होता था जो हर वक्त खाता रहे या जिसके ऊपर कोई गिर जाए। वह सिर्फ मस्ती-मजाक के लिए होती थी. इस फिल्म में पहली बार किसी प्लस-साइज लड़की को अपनी बात रखते हुए दिखाया गया। हालांकि, इस रोल के बाद इंडस्ट्री ने मुझे उसी तरह के किरदारों में देखना शुरू कर दिया। यही वजह है कि मैंने 'डब्बा कार्टेल' और 'रात जवान है' जैसे प्रोजेक्ट्स चुनकर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की।"

रियल लाइफ में मुझे कभी ऐसा स्टैंड लेने की जरूरत नहीं पड़ी

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “रियल लाइफ में मुझे कभी ऐसा स्टैंड लेने की जरूरत नहीं पड़ी, किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि आकर मुझे कुछ कह सके। कोई भी सबसे पहले मेरा वजन नहीं देखता। मेरी निजी जिंदगी में, लोग मुझे मेरी आइडेंटिटी के लिए पसंद करते हैं।"

'आज भी लोग मुझे 'भैंस' कहकर ट्रोल करते हैं'

जानकारी के लिए बता दें कि अंजलि आनंद को आजकल 'धमाल 4' का हिस्सा बनने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसी फिल्म करने के लिए हामी क्यों भरी। क्योंकि इस फिल्म में बॉडी शेमिंग से जुड़े मजाक किए गए हैं। इस पर अंजलि ने कहा, "लोग मुझसे पूछते हैं कि जब मैं बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलती हूं तो ऐसी फिल्म क्यों की। लेकिन सच्चाई यही है कि समाज आज भी नहीं बदला है। खुद को साबित करने के बाद भी लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। लोग अभी भी मुझे ऑनलाइन ट्रोल कर रहे हैं। वो कमेंट्स कर रहे हैं, 'किस भैंस को ले लिया', 'रितेश के क्या दिन आ गए थे कि उन्हें इस हीरोइन के साथ काम करना पड़ रहा है', 'इंडस्ट्री के क्या दिन आ गए हैं, क्या कोई हीरोइन नहीं बची है?'जब तक लोगों की सोच नहीं बदलेगी, फिल्मों की कहानियां भी नहीं बदलेंगी।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग