
रियलिटी शो 'अलायंस' में कुशाल टंडन ने सालों बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को लेकर तोड़ी चुप्पी। फोटो में कुशाल और गौहर और उनके हैडबैंड जैद। (इमेज सोर्स: सेलेब्स इंस्टा अकॉउंट स्क्रीनशॉट)
Alliance Reality Show Latest Update: इस समय ओटीटी पर दो ही रियलिटी शो छाए हुए हैं। पहला- ‘लॉक अप सीजन 2’ और दूसरा- ‘अलायंस’, दर्शक खूब एंटरटेन भी हो रहे हैं। इसी बीच रियलिटी शो ‘अलायंस’ का नया एपिसोड सामने आया है, जिसमें सोहेल खान और कुशाल टंडन के बीतचीत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बातचीत में अभिनेता कुशाल टंडन ने सालों बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान का जिक्र किया। उन्होंने सीधे नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से साफ हो गया कि वह गौहर खान की ही बात कर रहे थे। इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने रिश्ते की चर्चा फिर से शुरू हो गई।
दरअसल, शो में कुशाल टंडन, सोहेल खान से अपने पुराने रिश्तों पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा- एक बार मुझे किसी लड़की से प्यार हो गया था और अब वह उस शख्स की पत्नी है। कुशाल ने यह भी बताया कि जिस लड़की से वह कभी प्यार करते थे, वह अब जैद दरबार की पत्नी हैं। उनके इस बयान से साफ हो गया कि वह गौहर खान की बात कर रहे थे।
इस बातचीत पर जैद दरबार ने जवाब दिया। वह इस शो का हिस्सा भी हैं। उन्होंने कहा कि गौहर खान ने हमेशा कुशाल के बारे में अच्छी बातें की हैं। गौहर अक्सर मुझसे कहती हैं कि वो बहुत अच्छा इंसान है।
'अलायंस' के इस एपिसोड में सिर्फ पुराने रिश्तों की चर्चा ही नहीं हुई। कुशाल टंडन और एली गोनी के बीच चल रही नाराजगी भी खुलकर सामने आई। दोनों के बीच कई दिनों से तनाव बना हुआ था। अर्सलान गोनी ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश भी की, लेकिन शुरुआत में बात नहीं बन सकी।
इसके बाद हेडक्वार्टर में कुशाल और निखिल चिनप्पा के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। दोनों ने सोहेल खान से जुड़ी बातचीत को लेकर एक-दूसरे पर गलतफहमी फैलाने का आरोप लगाया। बहस इतनी बढ़ गई कि निखिल गुस्से में वहां से चले गए।
ड्रामे के बीच कंटेस्टेंट्स को एक नया सुपरमार्केट टास्क भी दिया गया। इस टास्क में सही जवाब देकर टीमों को अंक हासिल करने थे। आखिर में किंग्स टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद टीमों में बदलाव किए गए। वृद्धि को किंग्स में शामिल किया गया, जबकि रूही को हंटर्स टीम में भेज दिया गया। वहीं, लेजेंड्स टीम ने पायल को ‘To Be Deleted’ लिस्ट के लिए नॉमिनेट किया। हालांकि एपिसोड के अंत में माहौल थोड़ा बदला। कुशाल टंडन ने एली गोनी के साथ अपने मतभेद खत्म करने की पहल की। दोनों ने रिश्ते सुधारने की कोशिश की। यह पल दर्शकों को काफी इमोशनल भी लगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले भी कुशाल और जैद दरबार चर्चा में आए थे। उस समय जैद ने कुशाल से सिगरेट मांगी थी, तब कुशाल ने कहा था कि तेरे पास नहीं है क्या? जवाब में जैद ने कहा मेरा वाला बेकार है। तब कुशाल ने कहा था कि मजाक में जैद से कहा था कि तुम्हें मेरी सारी चीजें पसंद आती हैं। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था। बाद में गौहर खान ने अपने पति ज़ैद दरबार का समर्थन करते हुए लोगों से बेवजह विवाद न बढ़ाने की अपील की थी।
Updated on:
14 Jul 2026 04:56 pm
Published on:
14 Jul 2026 04:56 pm
