7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाभी का घर नहीं, शो चल रहा है’, Lock Upp में आकांक्षा चौधरी के बयान से भड़कीं शिल्पा शिंदे बोली ‘निहायत बदतमीज’, घर में बढ़ा विवाद

Akanksha Chaudhary vs Shilpa Shinde: 'Lock Upp' में आकांक्षा चौधरी के एक विवादित बयान ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने कहा, "भाभी का घर नहीं, शो चल रहा है," जिससे शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भड़क उठीं।
2 min read
Google source verification
आकांक्षा चौधरी से हुई शिल्पा शिंदे की बहस (सोर्स: instagram: reality_scoop_/IMDb)

आकांक्षा चौधरी से हुई शिल्पा शिंदे की बहस (सोर्स: instagram: reality_scoop_/IMDb)

Lock Upp 2 Controversy: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में हर दिन रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं। हाल के एक एपिसोड में आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे के बीच हुई तीखी बहस ने पूरे घर का माहौल गर्मा दिया। दोनों के बीच शुरू हुई जुबानी जंग में बाकी कंटेस्टेंट भी कूद पड़े, जिसके बाद मामला और ज्यादा मसालेदार गया।

भाभी जी घर पर है? शो चल रहा है क्या ये भाभी का घर नहीं है?

टास्क के दौरान घर में बहस तेज हो गई। इसी बीच, आकांक्षा चौधरी ने गुस्से में शिल्पा शिंदे से कहा, "आपको क्या लग रहा है, भाबी जी घर पर है? शो चल रहा है क्या ये भाभी का घर नहीं है? आपको बता दूं, आपका शो खत्म हो चुका है। आपको उस शो से निकाला जा चुका है, अब चुप हो जाइए।" आकांक्षा की इस कमेंट के बाद शिल्पा शिंदे भी शांत नहीं रहीं। उन्होंने जवाब करते हुए कहा,"इसको कहते हैं निहायत बदतमीज, जो तुम हो।"

बता दें, दोनों की बहस बढ़ती देख घर के अन्य कंटेस्टेंट भी अपनी-अपनी राय देने लगे। कंटेस्टेंट श्रेया ने शिल्पा का पक्ष लेते हुए आकांक्षा से कहा कि उन्हें पर्सनल बातें करने के बजाय सिर्फ गेम पर ध्यान देना चाहिए। श्रेया ने आगे कहा कि शो में सभी खिलाड़ी हैं, इसलिए किसी के पुराने शो या करियर को बीच में लाने की जरूरत नहीं है। इस पर आकांक्षा ने जवाब देते हुए कहा, "तुम अपना काम करो।"

अकांक्षा चौधरी का 'खर्चा पानी' बंद

इस बहस के बाद इसी एपिसोड में एक और बड़ा फैसला भी चर्चा का विषय बना। घरवालों ने मिलकर आकांक्षा चौधरी को पूरे एक वीक तक 'खर्चा पानी' यानी किसी भी तरह का फंड नहीं देने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद आकांक्षा को घर के भीतर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर ने आकांक्षा को समझाने की कोशिश

इसके साथ ही, सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर ने भी आकांक्षा को समझाने की कोशिश की। दोनों का कहना था कि अगर वो समय रहते अपना रवैया नहीं बदलतीं और ईगो छोड़कर बाकी घरवालों के साथ तालमेल नहीं बैठातीं, तो गेम उनके लिए और मुश्किल हो सकता है। हालांकि,आकांक्षा अपने फैसले पर अडिग नजर आईं और उन्होंने किसी भी तरह से झुकने के इशारें नहीं दिए।

अब फैंस के मन में सवाल ये है कि पूरे हफ्ते बिना 'खर्चा पानी' के रहना आकांक्षा की रणनीति को कितना प्रभावित करेगा। तो वहीं, शिल्पा शिंदे के साथ उनकी बढ़ती तकरार आने वाले एपिसोड में और बड़ा मोड़ ले सकती है। दर्शकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या आकांक्षा अपनी रणनीति बदलेंगी या फिर अकेले दम पर पूरे घर का सामना करती रहेंगी।