12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘LGBTQ कम्युनिटी को देखने का नजरिया बदला’,राम कपूर ने LockUpp में बोर्डिंग स्कूल के ट्रॉमा पर तोड़ी चुप्पी

Ram Kapoor Secret In Lock Upp: सलमान खान के शो LockUpp में हिस्सा लेने वाले एक्टर राम कपूर ने अपने बोर्डिंग स्कूल के अनुभव और ट्रॉमा को लेकर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने अपने दर्द और संघर्ष को साझा करते हुए बताया जाने क्या बताया…
2 min read
Google source verification
राम कपूर ने स्कूल के ट्रॉमा पर तोड़ी चुप्पी

राम कपूर ने स्कूल के ट्रॉमा पर तोड़ी चुप्पी (instagram: netflixindiareality)

Ram Kapoor Secret In Lock Upp: रियलिटी शो 'Lock Upp' के लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर राम कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसने दर्शकों को इमोशनल कर दिया। एलिमिनेशन से बचने के लिए दिए गए एक टास्क के दौरान उन्होंने पहली बार बोर्डिंग स्कूल के दिनों में हुए एक दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया। राम ने बताया कि ये घटना सालों तक उनके मन में दबी रही और उन्होंने इसके बारे में अपने परिवार से भी कभी बात नहीं की।

राम कपूर के साथ जानिए कब हुआ

राम कपूर ने अपने सीक्रेट के बारे में बताया कि ये घटना तब की है, जब वो 8वीं कक्षा में पढ़ते थे। बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में अन्य छात्रों के साथ समय बिताने के दौरान एक सीनियर स्टूडेंट ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। उस समय वो इतनी कम उम्र में थे कि समझ ही नहीं पाए कि इस स्थिति पर कैसी प्रतिक्रिया दें। उन्होंने कहा कि उस पल वो पूरी तरह से हैरान रह गए थे और लंबे समय तक इस घटना का मानसिक असर उनके साथ बना रहा और मेंटली काफी परेशान रहे।

इतना ही नहीं, राम कपूर ने आगे ये भी बताया कि कुछ समय बाद उस छात्र ने अपनी गलती एक्सेप्ट की और कई बार उनसे माफी मांगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत फिर शुरू हुई और समय के साथ उनके रिश्ते नॉर्मल हो गए। इस पर अभिनेता का कहना है कि उस व्यक्ति ने अपनी गलती सुधारने की ईमानदार कोशिश की, जिसने उन्हें उस मानसिक आघात से बाहर निकलने में मदद की।

राम कपूर की ये इमोशनल सीक्रेट है चर्चा में

राम कपूर ने ये भी खुलासा किया कि इस घटना की जानकारी उनके माता-पिता और बच्चों को कभी नहीं थी। उन्होंने बताया कि सिर्फ उनकी पत्नी गौतमी इस बात से पहले से परिचित थीं। शो में इस अनुभव को दोबारा याद करते हुए भी वो इमोशनल नजर आए और एक्सेप्ट किया कि इतने सालों बाद भी इस बारे में बात करना आसान नहीं है।

इस पूरे मामले का उनके जीवन पर काफी असर पड़ा। राम कपूर ने बताया कि इस घटना ने उनके सोचने का तरीका बदल दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद LGBTQ कम्युनिटी को लेकर उनके मन में अब किसी तरह का डर नहीं रहा और किसी एक व्यक्ति की गलत हरकत के आधार पर पूरे समुदाय को नहीं परखा जा सकता। यही वजह है कि आज LGBTQ कम्युनिटी को देखने का उनका नजरियां बदल गया। राम कपूर का ये इमोशनल सीक्रेट सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।